
पुरी, 6 अक्टूबर . नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने Tuesday को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महाप्रभु के दर्शन कर संतोष व्यक्त किया. मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने पिछले अनुभव को भी साझा किया.
लाहिड़ी ने कहा, “महाप्रभु के पास पिछली दफा भी आए थे. मुझे आधा घंटा लेट हो गया था. तो बड़े-बड़े लोग का जो होता है, उन्होंने बोला दर्शन नहीं देंगे. मैं निराश होकर चला गया था. इस बार मैं डर के साथ आया था कि पता नहीं फिर कहेंगे कि दर्शन नहीं होंगे लेकिन आज बहुत बढ़िया दर्शन हुआ. मेरा परम सौभाग्य है.”
उन्होंने कहा, “जगन्नाथ के दर्शन ही काफी हैं, मुझे बहुत संतुष्टि मिली. जगन्नाथ पुरी मेरा एक सबसे प्रिय तीर्थ है. इधर आ पाए यही मेरा भाग्य है.” मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि इस बार की व्यवस्था बहुत अच्छी थी. उन्होंने बताया कि वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन से Odisha में हैं और आज वापस लौट रहे हैं.
उन्होंने Odisha के विकास को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “Odisha आगे बढ़ रहा है, काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और मेरी आशा है कि Odisha और आगे बढ़ेगा. इधर लोगों की तरक्की होगी.” उन्होंने कहा कि Odisha मेरा पसंदीदा राज्य है, इसलिए मैं Odisha के लिए बस शुभकामनाएं ही दे सकता हूं.”
इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से अशोक लाहिड़ी का स्वागत किया गया. उन्हें पीला पटका और प्रसाद भेंट किया गया. उनके साथ नीति आयोग के अन्य अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे.
वहीं, इससे पहले पतितपावन की मंगला आरती के दौरान मंदिर में अनोखा आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला. सुबह-सुबह बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए एकत्र हुए और भक्ति-भाव में लीन होकर आरती का अलौकिक अनुभव किया.
–
पीआईएम/पीएम