महाराष्ट्रः चंद्रपुर में डीजल से भरा टैंकर और लोनावला में केले से भरा पिकअप पलटा, नौ घायल

Mumbai , 6 अक्टूबर . Maharashtra के चंद्रपुर और लोनावला में 3 अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में 9 लोगों के घायल हुए हैं. चंद्रपुर में डीजल से भरा टैंकर तो लोनावला में केले से भरा पिकअप पलट गया.

लोनावला में Mumbai -पुणे कनेक्टिंग लिंक पर अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए हैं. पहला हादसा केले से लदे पिकअप और टेंपो का हुआ जबकि दूसरे हादसे में बस और ट्रक की टक्कर हुई है. Monday और मध्यरात्रि 3 बजे Mumbai की ओर जाने वाले कनेक्टिंग लिंक पर केले से लदे एक पिकअप संग हादसा हो गया. तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया, जिसके चलते पिकअप पलट गया. इस हादसे में चालक समीर शेख घायल हो गया. उसका इलाज खोपोली नगरपालिका अस्पताल में जारी है.

हादसे के बाद पिकअप में लदे केले बड़ी मात्रा में सड़क पर बिखर गए, जिसके चलते कनेक्टिंग लिंक पर सड़क पर केले ही केले नजर आ रहे थे. इसके अलावा, Mumbai -पुणे कनेक्टिंग लिंक पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 से 7 लोग घायल हुए हैं.

वहीं, Maharashtra के चंद्रपुर में चंद्रपुर-बल्लारपुर मार्ग पर डीजल टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद सड़क पर हजारों लीटर डीजल ऐसे बह रहा था, मानो पानी बह रहा है. Police ने समय रहते स्थिति को संभल लिया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

चंद्रपुर से बल्लारपुर की ओर जा रहा डीजल कैप्सूल टैंकर बल्लारपुर बायपास मार्ग पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के सामने अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. डीजल से भरा टैंकर सड़क के बीचोंबीच पलट जाने से चंद्रपुर-बल्लारपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

टैंकर पलटने के बाद सड़क पर डीजल फैलने लगा. इसी दौरान आसपास मौजूद नागरिक डीजल बर्तनों में भरने के लिए मौके पर पहुंचने लगे. दुर्घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने से स्थिति और गंभीर होने की आशंका पैदा हो गई थी. डीजल के सड़क पर फैलने के कारण आग लगने का खतरा भी बना हुआ था.

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुर शहर Police और रामनगर Police तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. Police ने सबसे पहले मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया और प्रभावित मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया. Police की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रण में लिया गया. Police की समयसूचकता और मौके पर तत्काल की गई कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना को टालने में मदद मिली. फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment