नितिन नवीन ने नेपाल में बाढ़ से तबाही पर जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

New Delhi, 26 अगस्त . नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ से हुई भारी जनहानि और तबाही पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुख जताया है.

उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि नेपाल में आई बाढ़ से हुई व्यापक जनहानि और तबाही अत्यंत दुखद है. उन्होंने नेपाल के लोगों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister से बात कर India की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है.

बता दें कि नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार बाढ़ में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लापता हैं.

कांतिपुर समाचार के मुताबिक बागमती प्रांत के Police प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी ने शव मिलने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दो घायलों को इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है.

काठमांडू पोस्ट ने नेपाली सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि Wednesday दोपहर तक 25 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. राहत और बचाव अभियान में नेपाली सेना, आर्म्ड Police फोर्स (एपीएफ) और नेपाल Police के साथ 14 हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं.

नेपाल-चीन सीमा के निकट उत्तरी रसुवा में एपीएफ की एक सीमा चौकी पर तैनात चार जवान अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता हैं. एपीएफ के प्रवक्ता डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल नेत्र बहादुर कार्की ने बताया कि बाढ़ आने के बाद से इन जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है. हालांकि, सीमा चौकी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और जवानों की तलाश जारी है.

स्थानीय मीडिया की अपुष्ट खबरों के अनुसार रसुवा कस्टम्स कार्यालय के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं. वहीं, कांतिपुर टेलीविजन की रिपोर्ट में नेपाल Police के एक प्रवक्ता के हवाले से 32 जवानों के भी लापता होने की जानकारी दी गई है.

‘द हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार बाढ़ ने नुवाकोट जिले के त्रिशूली बाजार के पास करीब 60 घरों को बहा दिया है और दो पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन समेत प्रभावित जिलों के संघीय सांसदों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की है.

डीएससी

Leave a Comment