
New Delhi, 16 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने Wednesday को Mumbai में सीएम देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले में गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने गणपति बप्पा के चरणों में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की.
इस दौरान Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे, भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
इसके साथ ही, नितिन नबीन 17 सितंबर से Madhya Pradesh के इंदौर और उज्जैन के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यह दौरा Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के बीच हो रहा है.
नबीन के Madhya Pradesh दौरे का प्रमुख कार्यक्रम इंदौर में ‘स्वामित्व योजना’ से जुड़ा होगा. वह 17 सितंबर की दोपहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे, जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.
स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद नबीन गांधी नगर ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां ‘स्वामित्व योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वह योजना के तहत राज्य में नई पंजीकरण प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.
इसके बाद शाम को भाजपा अध्यक्ष उज्जैन पहुंचेंगे. यहां वह रामघाट पर ‘मां क्षिप्रा आरती’ में शामिल होंगे. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वह क्षिप्रा नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े समारोहों में हिस्सा लेंगे.
भाजपा के अनुसार, इस अवसर पर रामघाट पर लाखों दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. इसके बाद नितिन नबीन घाट पर आयोजित ‘भजन संध्या’ में भी शामिल होंगे.
दौरे के दूसरे और अंतिम दिन 18 सितंबर को नितिन नबीन उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. वह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मंदिर में पवित्र ‘भस्म आरती’ में शामिल होने के साथ ही पारंपरिक पूजा-अनुष्ठान भी करेंगे.
नबीन का यह दो दिवसीय दौरा इंदौर और उज्जैन में भाजपा के संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों पर केंद्रित रहेगा. ये कार्यक्रम Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जा रहे हैं.
–
डीएससी