नासिक-त्र्यंबकेश्वर में आज कुंभ मेले का ध्वजारोहण, राष्ट्रपति मुर्मु और सीएम फडणवीस फहराएंगे धर्मध्वजा

नासिक, 31 अक्टूबर . Maharashtra के 2 धार्मिक शहरों नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में Saturday को कुंभ मेले का ध्वजारोहण होने जा रहा है. नासिक में President द्रौपदी मुर्मु कुंभ ध्वजारोहण करेंगी, जबकि त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस धर्मध्वजा फहराएंगे.
यह कार्यक्रम सिंहस्थ महाकुंभ के औपचारिक शुभारंभ का महत्वपूर्ण चरण होगा. दोनों स्थानों पर एक ही समय में दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा.
फिलहाल, नासिक में कुंभपर्व के शुभारंभ का ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिल रहा है. President द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर प्रशासन और नागरिकों में खासा उत्साह है. President के स्वागत के लिए Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे और उपChief Minister सुनेत्रा पवार नासिक से ओझर एयरपोर्ट की ओर रवाना हो गए हैं.
खास बात यह है कि कुंभपर्व के इतिहास में पहली बार किसी महिला President के हाथों ध्वजारोहण होने जा रहा है. यह पूरे Maharashtra के लिए गर्व और आनंद का क्षण है. इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है. President द्रौपदी मुर्मु के हाथों होने वाला ध्वजारोहण कुंभपर्व के शुभारंभ को यादगार बनाने जा रहा है.
उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा कि नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत चल रहे बुनियादी ढांचे के सभी कार्य निर्धारित समय पर, बल्कि समय से पहले पूरे किए जाएंगे. इन कार्यों पर Chief Minister स्वयं निगरानी रख रहे हैं और हमारा भी सभी कार्यों पर पूरा ध्यान है.
त्र्यंबकेश्वर में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के हाथों कुंभ मेले का ध्वजारोहण किया जाएगा. कुशावर्त में इस समारोह की भव्य तैयारियां की गई हैं. पूरे परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है. ब्रह्मवृंदों की ओर से मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्तंभ और ध्वज का विधिवत पूजन किया गया. दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर Chief Minister के हाथों धर्मध्वजा फहराई जाएगी. इसके साथ ही महाकुंभ के शुभारंभ का शंखनाद होगा.
–
डीसीएच/


