
नवी Mumbai , 8 अक्टूबर . नवी Mumbai में Police कस्टडी में एक 38 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कांतू यादव के रूप में हुई है.
संजय कांतू यादव को नवी Mumbai इंटरनेशनल एयरपोर्ट Police ने एक मामले में गिरफ्तार किया था. वह उल्वे सेक्टर 6 स्थित अनंता टावर में रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का रहने वाला था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे Police कस्टडी में भेजा था.
Police के मुताबिक, 8 अक्टूबर को संजय कांतू यादव को नवी Mumbai के एनआरआई सागरी Police स्टेशन के लॉक-अप में रखा गया था. उस दौरान लॉक-अप स्टाफ ने देखा कि वह अपनी मुट्ठियां भींच रहा था और हाथ-पैर अकड़ा रहा था. जब उसकी हालत बिगड़ी तो Policeकर्मी तुरंत उसे नेरुल के मीनाताई ठाकरे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया.
Police ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले यादव का पनवेल ग्रामीण अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान भी उसने किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या की शिकायत नहीं की थी. यहां तक कि 6 अक्टूबर को हुई मेडिकल जांच में भी उसने किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की बात नहीं बताई थी.
घटना की जानकारी वरिष्ठ Police अधिकारियों को दे दी गई है. बेलापुर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, पंच गवाहों और मृतक के परिवार की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के जरिए पंचनामा किया जा रहा है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए Mumbai के जेजे अस्पताल भेजा जा रहा है. Police ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. हालांकि, Maharashtra में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 22 सितंबर को Maharashtra Police की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) एक 35 साल के व्यक्ति की मौत की जांच कर रही थी, जिसकी मौत Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कस्टडी में हुई थी.
मृतक इमरान शेख रोजगार की तलाश में Madhya Pradesh के खंडवा से Mumbai आया था. मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, शेख ने 20 सितंबर को सीएसएमटी पर आरपीएफ की मुख्य पोस्ट पर खंडवा जाने वाली ट्रेनों के बारे में पूछताछ की थी.
अधिकारियों ने बताया कि वह घबराया हुआ लग रहा था और कह रहा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद शेख आक्रामक हो गया और उसने आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर अनिकेत पर हमला कर दिया. उसने खुद को भी चोट पहुंचाई थी.
–
वीकेयू/पीएम