पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा : पीएम मोदी

New Delhi, 8 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व Union Minister का पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पूर्व Union Minister रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अथक प्रयास किए. देश के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. पांच दशकों के अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में रामविलास पासवान ने सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती देने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए समर्पित किया. सामाजिक विषमता और भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई में वे व्यापक सामाजिक एकजुटता के पक्षधर थे. जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण भाव और समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा.

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि उनका संपूर्ण जीवन वंचित एवं पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा. सामाजिक न्याय की दिशा में रामविलास पासवान के प्रयास सदैव उल्लेखनीय रहेंगे.

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के महान सपूत व पूर्व Union Minister रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनके योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी. यह बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है.

बिहार के पूर्व Chief Minister एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लिखा कि ‘समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहे लोकप्रिय नेता और पूर्व Union Minister रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा कि पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपने दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन में वंचित, शोषित और पिछड़ों की आवाज को मुखरता से उठाते हुए सामाजिक न्याय और राष्ट्र के कल्याण के लिए आजीवन कार्य किया. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा बिहार और India के विकास में उनका योगदान सदैव हम सभी के लिए स्मरणीय रहेगा.

दूसरी ओर, Patna में पूर्व Union Minister राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने तय किया है कि इस बार उनकी पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश के Lucknow में मनाई जाएगी. इसके बावजूद, बिहार में हमारे सभी कार्यकर्ताओं को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका मिला. हम उनके विचारों को लेकर आगे चल रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ता भी उनकी प्रेरणा, उनकी सीख से काफी प्रभावित हैं.

–

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment