नवरात्र 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन

New Delhi, 19 अक्टूबर . नवरात्र के नौवें दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं की ओर से मां सिद्धिदात्री को नमन किया गया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “समस्त सिद्धियों और दिव्य ज्ञान की प्रदात्री मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन. महानवमी के पावन पर्व पर पर मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हमें सद्बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सत्कर्मों की प्रेरणा प्रदान करें. हमारी प्रत्येक उपलब्धि लोककल्याण का माध्यम बने और हमारा जीवन सेवा, श्रद्धा एवं धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहे. माँ सिद्धिदात्री सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से social media पर लिखा गया, “दुर्गाष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. मां दुर्गा की कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पर लिखा, “शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन पर्व पर मां सिद्धिदात्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन. महानवमी के इस महापर्व पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि वे हम सभी को राष्ट्रसेवा, धर्म रक्षा और जन कल्याण हेतु अपार ऊर्जा, सफलता और सिद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें.”
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से social media पर लिखा गया, “मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के पावन पर्व महानवमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां सिद्धिदात्री आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें.”
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. मां जगदंबा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा आप सभी पर बनी रहे. मां सभी का कल्याण करें.”
Odisha के पुरी से BJP MP संबित पात्रा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को महानवमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं. मां सिद्धिदात्री से सभी की उन्नति, समृद्धि और समस्त मनोकामनाओं की सिद्धि की प्रार्थना करता हूं.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की ओर से social media पर लिखा गया, “शारदीय नवरात्र के पावन नवम दिवस, महानवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. मां जगदंबे के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो. मां भगवती सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा समाज में सद्भाव, सकारात्मक ऊर्जा और लोककल्याण की भावना को सशक्त बनाएं.”
–
एसडी/एएस


