Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय

नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय

New Delhi, 21 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने कहा कि अब राज्य नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है. सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी.

अमित शाह ने कहा कि दशकों पुराने नक्सलवाद को समाप्त करने में कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और छत्तीसगढ़ Police ने भी इस अभियान में अपना अद्भुत शौर्य दिखाया है.

अमित शाह के इस पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए सीएम साय ने लिखा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की संकल्प शक्ति से हमारा छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है. जहां कभी भय था, वहां अब विश्वास है, बच्चों के सपने हैं और परिवारों के बेहतर कल की उम्मीदें हैं. यह बदलाव कोबरा, सीआरपीएफ एवं छत्तीसगढ़ Police के वीर जवानों के अदम्य साहस से साकार हुआ है. हमारे जवानों ने अपने परिवारों से दूर रहकर, कठिनतम परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाई, ताकि बस्तर के हर परिवार के जीवन में शांति और खुशहाली लौट सके. बस्तर की हर मुस्कान में इन वीरों के त्याग, समर्पण और शहादत का अंश है. उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए हम शांत, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पित हैं. राष्ट्र इन वीर जवानों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा. जय हिंद.

सीएम साय ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि Police स्मृति दिवस पर मां भारती की रक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों के विश्वास की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा. हमारी Government शहीद जवानों के परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा रहेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के हमारे संकल्प को सुदृढ़ करता रहेगा.

–

डीकेएम/वीसी

Share