
New Delhi, 18 सितंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, BJP MP प्रवीण खंडेलवाल और जेडीयू प्रवक्ता ने सेमीकंडक्टर को लेकर Prime Minister Narendra Modi द्वारा हाल ही में दिए गए बयान ‘चिप इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा भारत’ का समर्थन किया. इसके साथ ही नेताओं ने सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत बताया.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने से कहा, “सेमीकंडक्टर आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण चीज है. सेमीकंडक्टर खिलौने से लेकर रॉकेट में इस्तेमाल हो रहा है. इसका उत्पादन India में शुरू हो गया है. Prime Minister ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हमारे यहां भरोसे का इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसको लेकर पूरे विश्व में एक उम्मीद की लहर है. Gujarat के धौलेरा में सेमीकंडक्टर का प्लांट तैयार हो चुका और मैन्युफैक्चरिंग भी जल्द शुरू होगी. नए दौर में विकसित India की नींव चिप और सेमीकंडक्टर से रखी जाएगी.”
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “सेमीकंडक्टर्स आज दुनिया की बड़ी जरूरत है. India ने पहले चरण में 12 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, इसमें तीन में कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है. हमारा लक्ष्य है कि विश्व में जो इस काम से जुड़े हैं, उनके साथ तालमेल बिठाकर आगे बढ़ें.”
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India में चिप बनने की शुरुआत हो रही है. सेमीकॉन सम्मेलन में Prime Minister ने India की औद्योगिकी और प्रौद्योगिकी की प्रशंसा की है. इससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में टेक्नॉलजी India की होगी, जिसका प्रभाव पूरे विश्व पर दिखाई देगा.”
गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के बाद कहा था कि देश की चिप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और भारतीय सेमीकंडक्टर दुनिया में निर्यात होंगे. वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल होने के बाद भी देश ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है. पीएम मोदी ने कहा कि India की चिप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और India की चिप्स दुनिया भर में जाएंगी.
–
ओपी/एएस