Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: Chief Minister  योगी

Lucknow, 21 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Police स्मृति दिवस पर बलिदान हुए Police कर्मियों को नमन किया. उन्होंने नए उत्तर प्रदेश में आए बदलाव की तस्वीर भी ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है.

Chief Minister ने लिखा कि आज Police स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर Police कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर Police कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है.

Chief Minister ने पिछली Government के कृत्यों पर भी प्रहार किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था. उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए वीर Police अधिकारियों को प्राणों का बलिदान देना पड़ा.

Chief Minister ने साफ किया कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है. उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है. Police को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है. 2.26 लाख से अधिक Police भर्तियों, प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि, 7 बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली, प्रत्येक जनपद में साइबर थाने तथा प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से Police व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई और ₹15 हजार करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की जब्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

Chief Minister ने विश्वास दिलाया कि हमारा संकल्प है कि वीर Police कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

–

विकेटी/डीसीएच

Share