‘धर्म का कोई संकट नहीं, आरएसएस जैसे संगठनों से संकट’, मोहन भागवत के बयान पर बोले सौगत रॉय

कोलकाता, 3 अक्टूबर . ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश को आरएसएस जैसे संगठनों से संकट है.

सांसद सौगत रॉय ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “यह उनका मत है. धर्म का कोई संकट नहीं है, बल्कि आरएसएस जैसे संगठनों से संकट है.”

इससे पहले, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने एक बयान में कहा कि अगर धर्म संकट में है तो देश को भी नुकसान होगा. उन्होंने बोला, “अगर राष्ट्र दुर्बल हो गया तो धर्म संकट में आ जाएगा और धर्माचरण दुर्बल हो गया तो राष्ट्र नीचे आ जाएगा.”

एआईटीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार ने अपनी जान की बाजी लगाकर प्लेन को बचाया, लेकिन को-पायलट ने जो प्लेन में हमला किया, वो कैसे चुना गया, यह बात ठीक से देखना है. यह शायद सिक्योरिटी चेक में किसी से गलती हुई होगी.

स्मित मच्छार की ओर से Prime Minister Narendra Modi को अपना आइडल बताने पर सौगत रॉय ने कहा, “अच्छी बात है. स्मित मच्छार के बारे में कोई पॉलिटिक्स नहीं लाता हूं. Prime Minister ने उन्हें फोन किया. ये सही किया. इसकी प्रशंसा होनी चाहिए.”

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन पर सौगत रॉय ने कहा, “पंजाब में पार्टी के अंदर काफी दिन से परेशानी थी. राज्य में अगले साल चुनाव हैं. परगट सिंह को अभी पार्टी ने पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया है. वे अभी विधायक भी हैं और पहले India की हॉकी टीम के कप्तान थे. उनको कमान देने का फैसला सही है.”

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के दिल्ली दौरे को लेकर सौगत रॉय ने कहा, “मैंने उनका बयान सुना है. हुमायूं कबीर के जाने का कोई महत्व नहीं है.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment