
धनबाद, 21 सितंबर . Jharkhand के धनबाद का वासेपुर इलाका Monday को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से दहल उठा. भूली मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने अंडा कारोबारी शानू खान और उसके भाई फहीम खान को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
Police के अनुसार, दोनों भाई कारोबार के सिलसिले में भूली मोड़ के पास मौजूद थे. इसी दौरान वहां पहुंचे हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद Police टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. Police ने वहां से सात खाली खोखे बरामद किए हैं. Police अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान और घटना के बाद उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
Police ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, रंगदारी और कारोबारी विवाद समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. हालांकि, फायरिंग की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. Police का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा.
घटना के बाद वासेपुर और आसपास के इलाके में Police की निगरानी बढ़ा दी गई है. संवेदनशील स्थानों पर Police बल की तैनाती के साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. Police ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
Police अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घटना को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. Police का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और cctv फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
–
एसएनसी/एसके