Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘दो दशक बाद भी कुछ नहीं बदला’, शिल्पा शिरोडकर ने मिथुन चक्रवर्ती को बताया सबसे नेक दिल इंसान

‘दो दशक बाद भी कुछ नहीं बदला’, शिल्पा शिरोडकर ने मिथुन चक्रवर्ती को बताया सबसे नेक दिल इंसान

Mumbai , 8 नवंबर . Actress शिल्पा शिरोडकर ने दिग्गज Actor मिथुन चक्रवर्ती को अब तक मिले लोगों में सबसे नेक दिल इंसान बताया है. दो दशक बाद मिथुन से दोबारा मिलने पर उन्होंने यह बात कही.

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिथुन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने बताया कि इतने लंबे समय के बाद भी कुछ नहीं बदला है. ‘गोपी किशन’ की Actress ने कहा कि अगर उस समय मिथुन ने उन पर भरोसा नहीं जताया होता, तो आज वह जो हैं, वह नहीं होतीं.

दिग्गज Actor को अपना सबसे पसंदीदा Actor बताते हुए शिल्पा ने लिखा, “2 दशक बीत गए और कुछ भी नहीं बदला है! आज मिथुन दा से मुलाकात हुई और हमने पुराने दिनों को याद करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया. सच कहूं तो, अगर उस समय उन्होंने मुझ पर भरोसा नहीं किया होता, तो आज मैं जो हूं, वह नहीं होती.”

उन्होंने आगे लिखा, “दादा, मुझ पर हमेशा भरोसा करने और इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप अब तक मिले लोगों में सबसे नेकदिल इंसान हैं और आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं. आप हमेशा मेरे सबसे पसंदीदा दादा रहेंगे! लव यू सो मच, मेरे दादा!”

गौरतलब है कि 1990 के दशक में शिल्पा और मिथुन की जोड़ी पर्दे पर सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.

दरअसल, शिल्पा ने 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ के जरिए मिथुन के साथ ही Bollywood में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में रेखा, अनुपम खेर और रजा मुराद मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि रजनीकांत ने इसमें एक विशेष भूमिका (स्पेशल अपीयरेंस) निभाई थी.

इसके बाद शिल्पा और मिथुन ने ‘योद्धा’ (1991), ‘त्रिनेत्र’ (1991), ‘हिटलर’ (1998) और ‘रंगबाज’ (1996) जैसी कई अन्य फिल्मों में भी साथ काम किया.

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही आने वाली वेब सीरीज ‘शंकरा द रिवोल्यूशनरी मैन’ में नज़र आएंगी. राजर्षि भूपेंद्र मोदी के सहयोग से ‘मोदी स्टूडियोज’ द्वारा प्रस्तुत यह ड्रामा संत और दार्शनिक आदि शंकराचार्य के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है.

इस प्रोजेक्ट की मुख्य कास्ट में अभिषेक निगम, रति पांडे, राजेश श्रृंगारपुरे, फ़र्नाज़ शेट्टी और मनोज जोशी भी शामिल होंगे.

–

पीआईएम/एएस

Share