Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश से नक्सलवाद का खात्मा आदिवासी समुदाय के लिए ‘गौरव की बात’: भाजपा अध्यक्ष

देश से नक्सलवाद का खात्मा आदिवासी समुदाय के लिए ‘गौरव की बात’: भाजपा अध्यक्ष

Patna, 15 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश से नक्सलवाद का उन्मूलन आदिवासी समुदाय के लिए ‘गौरव की बात’ है.

यहां पत्रकारों से बात करते हुए नवीन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदाय को हार्दिक बधाई देता हूं.

इस दिन को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में समुदाय की प्रगति के लिए जिस तरह निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि हम आदिवासी समुदाय के साथ मिलकर इस देश के विकास की कल्पना करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हम आदिवासी समुदाय को आगे ले जाने के अपने संकल्प के माध्यम से ही विकसित India के संकल्प को पूरा कर पाएंगे. 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से पूरी तरह से खत्म करना आदिवासी समुदाय के लिए एक गौरव की बात है.

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि Prime Minister मोदी ने शपथ ली थी कि छत्तीसगढ़, Odisha, तेलंगाना और Jharkhand जैसे क्षेत्रों से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. इस वर्ष जब Prime Minister Jharkhand के बस्तर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने गए, तो यह इस बात का संदेश था कि नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है.

आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा में एकीकृत करने के प्रयासों को जारी रखने के प्रति Government की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पहले बस्तर में बंदूकें उठाई जाती थीं, लेकिन आज यह स्थान खेलों में अपने योगदान के लिए चर्चा में है.

President द्रौपदी मुर्मु के इसी समुदाय से होने का उल्लेख करते हुए नवीन ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाते हुए हम गर्व से कह सकते हैं कि आज दिवासी समुदायों से संबंधित कई नेता कई राज्यों के साथ-साथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं.

इससे पहले दिन में, Prime Minister Narendra Modi ने माओवाद को खत्म करने में देश द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि आदिवासी समुदायों की माताएं और बहनें इस उपलब्धि के लिए Government को आशीर्वाद दे रही हैं.

उन्होंने Maharashtra के गढ़चिरोली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हर साल सैकड़ों हिंसक घटनाएं होती थीं. हजारों निर्दोष लोग अपनी जान गंवा बैठे. हालांकि, नक्सलवाद-माओवाद से प्रभावित लोगों को तत्कालीन Governmentों ने उपेक्षित कर दिया, उनके अधिकार छीन लिए गए और सब लोग चुप रहे.

इस वर्ष की स्थिति से तुलना करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि इन नक्सलियों ने बच्चों को उनकी माताओं से छीन लिया. हमारी बेटियों को ले जाया गया, और कोई कुछ नहीं कर सका. लेकिन आज, जब नक्सलवाद-माओवाद का खात्मा हो चुका है, तो आदिवासी समुदाय की माताएं और बहनें हमें अपना आशीर्वाद दे रही हैं.

–

एमएस/

Share