‘छ्योशी’ पत्रिका एशिया-प्रशांत साझे भविष्य वाले समुदाय पर शी चिनफिंग का आलेख जारी करेगी

बीजिंग, 15 नवंबर . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की 16 नवंबर को प्रकाशित होने वाली मुख पत्रिका ‘छ्यूशी’ के ताजा अंक में महासचिव शी चिनफिंग का अहम आलेख ‘हाथों से हाथ मिलकार एशिया-प्रशांत साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना’ जारी की जाएगी, जिसमें नवंबर 2013 से नवंबर 2011 के बीच शी के संबंधित व्याख्यान के उद्धरण हैं.
इस आलेख में बल दिया गया कि एशिया-प्रशांत के विभिन्न आर्थिक समुदायों के हित एक दूसरे से मिलते हैं और एक भाग्य से जुड़े हुए हैं. एपेक का जन्म और विकास खुलेपन और घुलने-मिलने के ऐतिहासिक प्रवाह, क्षेत्रीय विकास के अनुसरण की मजबूत महत्वाकांक्षा और विभिन्न देशों की जनता की मिलकर चुनौतियों से निपटने की समान मांग से मेल खाता है, जिसने क्षेत्रीय वृद्धि और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
वर्तमान में एशिया व प्रशांत विश्व में वृद्धि की सबसे जीवंत शक्ति और विकास की सबसे बड़ी संभावना संपन्न आर्थिक क्षेत्र है और सर्वमान्य वैश्विक वृद्धि का महत्वपूर्ण इंजन भी है. हमें एशिया प्रशांत साझे भविष्य वाले समुदाय की चेतना स्थापित कर मजबूत विकास रुझान बरकरार रखना और एशिया प्रशांत की समान समृद्धि तथा भविष्य की अगवानी करनी चाहिए. हमें एक साथ खुलेपन, समावेश, सृजनात्मक वृद्धि, पारस्परिक संपर्क, सहयोग तथा साझी जीत वाले एशिया-प्रशांत साझे भविष्य वाला समुदाय निर्मित करना चाहिए.
इस आलेख में कहा गया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र को आर्थिक भू-मंडलीकरण का लोकोमोटिव बनना जारी रखना चाहिए. एपेक को अधिक जीवंत और लचीले एशिया-प्रशांत सहयोग के जरिए विश्व के लिए बड़ा योगदान देना चाहिए.
इस आलेख में बल दिया गया कि चाहे विकास का स्तर किसी भी स्तर पर पहुंचे, चीन हमेशा एशिया प्रशांत में जड़ें जमाएगा, समृद्ध एशिया-प्रशांत का निर्माण करेगा और एशिया-प्रशांत के लिए कल्याण लाएगा.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/


