Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

देश में गृहयुद्ध कराना चाहती है कांग्रेस, देश की जनता समझ चुकी है: गिरिराज सिंह

देश में गृहयुद्ध कराना चाहती है कांग्रेस, देश की जनता समझ चुकी है: गिरिराज सिंह

New Delhi, 26 अक्टूबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में गृहयुद्ध कराना चाहती है, जिसे देश की जनता समझ चुकी है

से बातचीत में Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने वही किया है जो पूरी कांग्रेस पार्टी करती आ रही है. अब उनके साथी बहाने बना रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका ऐसा इरादा नहीं था. मल्लिकार्जुन खड़गे पहले भी अपशब्द कह चुके हैं और अपमान कर चुके हैं. सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर भी पूर्व में विवादित बयान दे चुके हैं. कांग्रेस ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि वे इस जलन से जल रहे हैं कि एक पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग और एक चाय बेचने वाले का बेटा आज Prime Minister है. इसके पीछे केवल घोर हताशा के अलावा और कोई कारण नहीं है और इसी हताशा में वे देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और इसके लिए बाहरी ताकतों से मिले हुए हैं. यह India में नहीं होने वाला है. India में विकास की गाड़ी आगे बढ़ चुकी है.

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विरोध करने का अधिकार है. लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है, लेकिन उन्हें हिन्दुओं के त्योहार से कुछ भी लेना देना नहीं है. दीपावली के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान से भी उन्हें कुछ भी लेना देना नहीं है. हमें फर्क नहीं पड़ता है कि राहुल गांधी एक रैली करें या चार रैलियां करें. उनकी रैलियों से जिसे भी परेशानी होगी, हम जनता के हित में ही बात करेंगे.

रिजीम चेंज का जिक्र करते हुए Union Minister ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों से विपक्ष बौखला गया है. राहुल गांधी बताएं कि वे किस शासन की बदलने की बात करते हैं, कांग्रेस की Government में केवल 3 करोड़ घर ही बनाए गए.

दूसरी तरफ Prime Minister मोदी ने 10 साल में लगभग 5 करोड़ घरों का निर्माण करवाया, कई और घर बनने की प्रक्रिया में हैं. यह सब सभी गरीब परिवारों को घर देने के संकल्प के कारण संभव हुआ है. राहुल गांधी बताएं कि वे आखिर किस शासन को बदलने की बात कर रहे हैं? वे किस शासन को खत्म करेंगे? क्या उस शासन को खत्म करेंगे, जिसने गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए, 5 लाख रुपए तक के आयुष्मान कार्ड दिए.

पीएम मोदी के नेतृत्व में India की आर्थिक स्थिति को दुनिया में 10वें स्थान से ऊपर उठाकर 4वें और 6वें स्थान तक पहुंचाया गया. राहुल गांधी बताएं कि वे किस शासन को खत्म करेंगे? वे क्या खत्म करेंगे, उन्हें पूरी तरह से जनता ने नकार दिया है. सैकड़ों चुनाव हारने के बाद, अब वे ‘दिमागी Naxalite’ बन गए हैं और उनके असली इरादे सबके सामने आ चुके हैं. अब उन्हें लोकतंत्र में कोई भरोसा नहीं रहा. राहुल गांधी सिर्फ झूठ बोलते हैं, एसआईआर के मुद्दे पर बिहार में महीनों तक घूमे, सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के खिलाफ विवादिट टिप्पणी हुई. लेकिन, जनता ने चुनाव में उन्हें नकार दिया.

एसआईआर पर सिर्फ झूठ बोलते हैं. अगर उनकी बातों में दम है तो वे सबूत पेश करें. एक बार उनकी झूठ की खेती चल चुकी है, अब नहीं चलने वाली है.

–

डीकेएम/वीसी

Share