ओम बिरला और यूएई संसद प्रमुख घोबाश ने की बैठक, शिक्षा-व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

New Delhi, 26 अक्टूबर . Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने Monday को New Delhi में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फेडरल नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष सक्र घोबाश से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शिक्षा, युवा आदान-प्रदान, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने डिजिटल संसद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), संसदीय समितियों की कार्यप्रणाली और ऑनलाइन एश्योरेंस मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के अनुभव और बेहतर तरीकों को साझा करने की संभावनाओं पर भी विचार किया.
ओम बिरला और सक्र घोबाश ने India और यूएई के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि संसदीय सहयोग, नियमित संवाद और सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे.
ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान यूएई फेडरल नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष साकर घोबाश की मेजबानी करके खुशी हुई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने संसदीय सहयोग बढ़ाने, नियमित बातचीत और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान के जरिए ऐतिहासिक मित्रता को और मजबूत करने पर सहमति जताई.
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संसदीय समितियों के कामकाज और ऑनलाइन निगरानी प्रणालियों से जुड़े अनुभव साझा करने पर चर्चा की.
बैठक में विकसित India और यूएई के ‘वी द यूएई 2031’ विजन की साझा आकांक्षाओं का भी उल्लेख किया गया. दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, शिक्षा, युवा कार्यक्रमों और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की. बिरला ने कहा कि भारत-यूएई संसदीय मैत्री समूह दोनों देशों के सांसदों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम है और आपसी समझ बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए. उन्होंने शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति की अहमियत पर जोर दिया. ओम बिरला ने वैश्विक मंचों पर India को मिले यूएई के समर्थन की सराहना की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की India की प्रतिबद्धता दोहराई.
इससे पहले, Sunday को सक्र घोबाश 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने के लिए New Delhi पहुंचे थे. Lok Sabha की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्हें सांसद गुलाम अली ने हवाई अड्डे पर रिसीव किया था.
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच Monday से शुरू हुआ है, जिसमें ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के संसदीय नेता हिस्सा ले रहे हैं. मंच का उद्देश्य संसदीय सहयोग को मजबूत करना और लोगों के हितों को केंद्र में रखकर विकास को आगे बढ़ाना है.
–
एवाई/वीसी


