
New Delhi, 26 अगस्त . देशभर में Wednesday को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर विभिन्न शहरों में सुबह से ही दरगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक हजरतबल दरगाह पर सुबह की नमाज अदा करने के लिए हजारों अकीदतमंद जमा हुए. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दरगाह में विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने देश में अमन और भाईचारे के लिए प्रार्थना की.
Jharkhand के जमशेदपुर में भी इस मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया. यह जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के कई इलाकों से गुजरा, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. हाथों में झंडे और पैगंबर के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे.
उत्तर प्रदेश के संभल में जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. Police और पीएसी के जवान तैनात किए गए. संवेदनशील जगहों पर नजर रखने के लिए cctv कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, वाराणसी में Police ने बारावफात के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं. जुलूस रेवड़ी तालाब से बेनियाबाग तक जाएगा.
वाराणसी में इमाम सऊद आलम मुख्तारी ने से बात करते हुए कहा, “माशाअल्लाह, बारावफात या ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हम मुसलमानों के लिए बहुत अहम मौका है. इसे ‘ईद की ईद’ कहा जा सकता है. उन्होंने इंसानियत और शांति का संदेश दिया. उन्होंने लोगों को सिखाया कि इंसान के तौर पर कैसे जीना है, अपने पड़ोसियों का ख्याल कैसे रखें और शांति कैसे बनाए रखें.”
रामपुर में भी ईद-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े उत्साह और शांति के साथ मनाया जा रहा है. पूरे जिले में बड़े जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिसमें धार्मिक विद्वानों समेत हजारों लोग शामिल हो रहे हैं और देश की सुरक्षा व भलाई के लिए दुआएं कर रहे हैं.
Rajasthan के अजमेर में अजमेर शरीफ दरगाह से एक भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जुलूस में झांकियां और गीत शामिल थे और रास्ते में खाना-पानी भी बांटा गया. कई इलाकों से गुजरने के बाद यह जुलूस फव्वारा चौक पर समाप्त हुआ. बीकानेर में यह जुलूस शीतला गेट के पास दमामी मोहल्ले से शुरू हुआ और व्यापारी मोहल्ले तक पहुंचा. लोगों ने शांति, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.
Madhya Pradesh के खंडवा में लगभग 2 किलोमीटर लंबा भव्य जुलूस निकाला गया. इस दौरान नात-ए-पाक का पाठ, आतिशबाजी, फूलों की बारिश और मिठाइयों का वितरण किया गया.
तमिलनाडु के मयिलादुथुराई के एलंथंगुडी में भी मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस निकाला गया. इसमें सैकड़ों मुस्लिम स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया, वे गांव की गलियों से गुजरते हुए धार्मिक गीत गाते रहे. यह जुलूस मस्जिद रहमत पर समाप्त हुआ, जहां बुजुर्गों ने छात्रों को बिस्कुट, चॉकलेट और अन्य तोहफे बांटे.
–
एससीएच/एबीएम