
देवरिया, 13 सितंबर . उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मुकदमे में Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा के रूप में हुई है. आरोपी चाइना अंसारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कथित आलाकत्ल सोनाड़ी रोड से बरामद कर लिया है.
Police अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि थाना भलुअनी में दर्ज हत्या के मुकदमे से संबंधित आरोपी चाइना अंसारी एवं अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी चाइना अंसारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सोनाड़ी रोड में एक जगह पर छिपाया गया. इस बयान के अनुसार Police द्वारा आरोपी को लेकर उसकी निशानदेही पर सकुशल घटना आलाकत्ल बरामद भी किया गया.
एसपी ने बताया कि Sunday भोर के समय जब Police टीम वापस लौट रही थी, अचानक एक नीलगाय गाड़ी के सामने आ गयी, इसी कारण गाड़ी फिसलकर रोड के नीचे की तरफ चला गया और उसका पहिया फंस गया. Police टीम द्वारा जब गाड़ी का पहिया निकालने के लिए धक्का दिया जा रहा था, इस वक्त का फायदा उठाकर चाइना अंसारी एक सब इंस्पेक्टर का रिवाल्वर छीनकर भागने लगा और Police पर फायरिंग भी की.
एसपी ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए Police बल द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया. जबाबी फायरिंग में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी है. उसको तुरन्त ही इलाज के लिए Police द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. छीना गया रिवाल्वर Police द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इसी तरह उत्तर प्रदेश की मऊ Police ने एक महिला से गहने लूटने के मामले में आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक यादव के रूप में हुई है, जबकि उसके दो साथी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर मुठभेड़ के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. Police ने आरोपी के पास से लूटा गया गहना, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की.
–
ओपी/पीएम