Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा

दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा अब बेटा खाता है सबसे तीखा

दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा

Mumbai , 16 अक्टूबर . Actress माधुरी दीक्षित के क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के एक एपिसोड में Actress यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे ने शिरकत की थी. शो के दौरान हुई बातचीत में Actress माधुरी दीक्षित ने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें तीखा और चटपटा खाने की क्रेविंग हुआ करती थी.

दरअसल, शो के दौरान बातचीत में Actress यामी गौतम ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग के बारे में बताया और याद किया कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी का जश्न पारंपरिक Maharashtraीयन व्यंजनों के साथ मनाया था. यामी गौतम ने बताया कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रेग्नेंसी की खबर देने के बाद उन्होंने तुरंत अपने कुक को फोन किया और इस खुशी को मनाने के लिए पूरन पोली और उकडीचे मोदक बनाने को कहा था.

पारंपरिक मिठाई का जिक्र आते ही माधुरी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का अनुभव शेयर किया. एक्ट्रेस ने कहा कि हालांकि उन्हें अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान कोई खास क्रेविंग नहीं हुई थी, लेकिन जब वह अपने छोटे बेटे की उम्मीद कर रही थीं, तब उन्हें तीखा और चटपटा खाना खाना बहुत पसंद था.

उन्होंने कहा, “मुझे उकडीचे मोदक बहुत पसंद है, लेकिन मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कभी कोई खास क्रेविंग नहीं हुई. जब मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट थी, तब मुझे तीखा और चटपटा खाना बहुत पसंद आता था और अब, हमारा वह बेटा परिवार में सबसे ज्यादा तीखा खाना खाता है.”

प्रेग्नेंसी क्रेविंग और बच्चे की खाने की पसंद को जोड़ते हुए माधुरी ने यामी से पूछा कि क्या उनके बेटे को भी मीठा पसंद है?, इस पर Actress यामी ने कहा, “हां, मेरे बेटे को मीठा बहुत ज्यादा पसंद है?”

बता दें कि 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं और कई साल वहीं रहीं. उनके छोटे बेटे रेयान का जन्म मार्च 2005 में डेनवर में हुआ था, जहां उस समय उनका परिवार रहता था. कई Bollywood हस्तियों के विपरीत, जिनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सार्वजनिक रहीं, माधुरी ने जीवन के इस दौर को काफी हद तक निजी रखा.

–

एनएस/एएस

Share