
Dubai , 1 अक्टूबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में India के राजदूत दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल (महावाणिज्य दूत) ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने फ्लाइट एफजेड 1073 में जान पर खेलकर 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की.
यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शॉर्ट मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी. इसमें लिखा गया, “यूएई में India के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की.”
इसके साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार मदद करते रहेंगे और यूएई के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे. साथ ही, उन्होंने लोगों की जान बचाने में कैप्टन मच्छार की हिम्मत और प्रयासों की सराहना की.
Wednesday को Dubai से तेलअवीव जा रहे फ्लाई Dubai के विमान को क्रैश कराने की कोशिश को भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने नाकाम कर दिया था. इस साहसिक कार्य में वो बुरी तरह घायल भी हुए और कुछ social media पर वायरल वीडियो में खून से लथपथ भी दिखे. घायलावस्था में भी कॉकपिट का दरवाजा खोलने तक उनकी भूमिका अहम रही जिसने कई लोगों की जान बचाई.
उनकी कोशिशें रंग लाई और सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई गई. फिलहाल स्मित अस्पताल में भर्ती हैं. देश-दुनिया की हिम्मत और जज्बे को सलाम कर रही है. इजरायली President इसाक हर्जोग ने तो देश की ओर से उनका आभार जताया है, तो वहीं Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हीरो करार दिया है.
India में इजरायली राजदूत ने से बातचीत में इसे आतंकवाद के खिलाफ घुटने न टेकने और मिलकर लड़ने की बेहतरीन मिसाल करार दिया. इस घटना में भारतीय पायलट और यात्रियों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “…हम जानते हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए Governmentों का मिलकर काम करना ही काफी नहीं है. यह जरूरी है कि लोग भी मिलकर काम करें, जैसा कि हमने कल (Wednesday ) देखा. मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे आतंकवादियों के सामने घुटने न टेककर और व्यक्तिगत स्तर पर मिलजुलकर अपना भविष्य तय कर सकते हैं. और जो Wednesday को हुआ, वो ठीक ऐसा ही हुआ.”
–
केआर/