
निशिन, 3 अक्टूबर . श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने Saturday को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया. सेमीफाइनल में India से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट महज 18 रन पर गंवा दिए थे. इसके बाद पांचवां विकेट 54 के स्कोर पर गिरा. इस समय श्रीलंका की स्थिति बेहद खराब थी और बांग्लादेश मुकाबले में हावी था.
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थारिंडु रत्नायके ने पूरा खेल पलट दिया. रत्नायके ने 32 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान रत्नायके ने कप्तान सहान अराचिगे के साथ छठे विकेट के लिए 93 रन की अहम साझेदारी महज 44 गेंदों पर की और टीम की जोरदार वापसी कराई. रत्नायके के आउट होने के साथ ही यह साझेदारी टूटी.
कप्तान सहान ने 37 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. इसके अलावा आशेन बंडारा ने 18 रन बनाए. श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे.
बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2, जबकि अलीस अल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए.
166 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर निराशाजनक रही. पूरी टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई और 63 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई.
बांग्लादेश के शीर्ष तीन बल्लेबाजों सहित 4 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके. सर्वाधिक 26 रन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसूम अहमद ने बनाए. यासिर अली ने 21 और परवेज हुसैन इमोन ने 20 रन बनाए.
श्रीलंका के लिए नुवान थुसारा, थारिंडु रत्नायके, विजयकांत व्यासकांत और वानुजा सहन ने 2-2 विकेट लिए. कप्तान सहान अराचिगे और दुशान हेमंथा को 1-1 विकेट मिला.
–
पीएके