Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

दीपावली पर फिर साथ दिखे ‘कुसुम’ के अभय और कुसुम, नौशीन अली सरदार-अनुज सक्सेना ने याद किए पुराने दिन

दीपावली पर फिर साथ दिखे ‘कुसुम’ के अभय और कुसुम, नौशीन अली सरदार अनुज सक्सेना ने याद किए पुराने दिन

दीपावली पर फिर साथ दिखे ‘कुसुम’ के अभय और कुसुम, नौशीन अली सरदार-अनुज सक्सेना ने याद किए पुराने दिन

Mumbai , 6 नवंबर . टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो शो खत्म होने के सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखती हैं. ऐसी ही एक जोड़ी छोटे पर्दे के लोकप्रिय सीरियल ‘कुसुम’ में नजर आई थी. इस शो में कुसुम और अभय का किरदार निभाने वाले नौशीन अली सरदार और अनुज सक्सेना एक बार फिर साथ नजर आए.

दोनों दीपावली के मौके पर शो के पुराने कलाकारों के साथ मिले और इस दौरान जमकर मस्ती और डांस किया. उनकी मुलाकात का वीडियो social media पर सामने आते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं.

दरअसल, नौशीन ने अपने social media अकाउंट पर इस मुलाकात की कुछ झलकियां शेयर की हैं. वीडियो में नौशीन नीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जबकि अनुज सक्सेना काले सूट और सफेद शर्ट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. दोनों साथ में हंसते, डांस करते और तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं. उनकी साथ में मौजूदगी ने एक बार फिर टीवी के दर्शकों को कुसुम और अभय की जोड़ी की याद दिला दी.

इस मुलाकात में शो से जुड़े दूसरे पुराने कलाकार भी शामिल हुए. सीरियल में कुसुम और अभय की बेटी काली का किरदार निभाने वाली Actress रुचा Gujaratी भी दीपावली सेलिब्रेशन में नजर आईं. वीडियो में सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए. इस दौरान पूरी टोली फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के मशहूर गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस करती नजर आई. कलाकारों की इस मस्ती ने पुराने सीरियल के फैंस को काफी खुश कर दिया.

नौशीन अली सरदार और अनुज सक्सेना की जोड़ी सीरियल ‘कुसुम’ की शुरुआती कहानी का अहम हिस्सा थी. शो में नौशीन ने कुसुम देशमुख और अनुज ने अभय कपूर का किरदार निभाया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल का प्रसारण मई 2001 में शुरू हुआ था. करीब चार साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद नवंबर 2005 में यह शो खत्म हुआ.

–

पीके/एबीएम

Share