Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की अटकलों पर लगा विराम, फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिले नाराज विधायक

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत की अटकलों पर लगा विराम, फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिले नाराज विधायक

श्रीनगर, 6 नवंबर . जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नाराज विधायकों के अलग गुट बनाने की कोशिशों से जुड़ी social media पर चल रही खबरों को विधायकों ने निराधार बताया है. विधायकों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने उनकी जायज शिकायतों को सुन लिया है और उन्हें दूर करने का भरोसा दिया है.

Friday को पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और Chief Minister उमर अब्दुल्ला के साथ उनके गुपकार स्थित आवास पर हुई बैठक के बाद असंतुष्ट विधायकों ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही.

गुरेज से विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी मुलाकात कोई असामान्य बैठक नहीं थी, बल्कि यह नियमित Political चर्चा का हिस्सा थी. उन्होंने कहा, “हम Political और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हमेशा अपने अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब और उमर साहब से मिलते रहते हैं. कुछ social media समूहों ने हमारी नियमित बैठकों को असंतोष या पार्टी से अलग होने की कोशिश के रूप में पेश करने का प्रयास किया.”

गुरेजी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. पार्टी नेतृत्व ने उनकी समस्याओं को सुना है. कुछ मुद्दों को तत्काल हल करने पर सहमति बनी है, जबकि अन्य का समाधान एक तय समयसीमा के भीतर किया जाएगा.

बैठक के बाद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और Chief Minister उमर अब्दुल्ला विधायकों के साथ मीडिया के सामने आए. दोनों नेता बैठक के नतीजों से संतुष्ट और सहज नजर आए. इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अतीत में भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें हुई हैं, लेकिन वे नाकाम रही हैं. भविष्य में भी ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी.

उन्होंने कहा, “आज हमने अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की. उन्होंने कुछ जायज मुद्दे उठाए हैं. इनमें से कुछ का समाधान तत्काल किया जाएगा, जबकि बाकी मुद्दों को तय समयसीमा के भीतर हल किया जाएगा. पार्टी एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगी.”

इस दौरान पूर्व मंत्री मुबारक गुल, अब्दुल मजीद लरमी, नजीर अहमद गुरेजी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हसनैन मसूदी, पीरजादा फारूक शाह समेत अन्य विधायक फारूक और उमर अब्दुल्ला के साथ खड़े नजर आए.

फिलहाल, पार्टी नेतृत्व और असंतुष्ट विधायकों के बीच हुई इस बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत और अलग गुट बनने की अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. हालांकि, विधायकों की ओर से उठाई गई मांगों पर अब्दुल्ला परिवार कितना अमल करता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा.

–

डीएससी

Share