दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

Mumbai , 19 सितंबर . दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान Saturday को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के लिए उनके आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे. हालांकि, सतीश सालियान और उनके वकील को मातोश्री के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद नोटिस मुख्य गेट पर ही दिया गया.

सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी कि उन्हें वकालत नहीं करने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसी का जवाब देने के लिए वे मातोश्री पहुंचे और कानूनी नोटिस वहीं जाकर सौंपा.

निलेश ओझा ने कहा, “हमें कहा गया था कि हमें प्रैक्टिस नहीं करने देंगे. इसलिए हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम आपके घर तक आकर कानूनी नोटिस दे सकते हैं. जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए, देखते हैं क्या करते हैं.”

उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे की ओर से उन पर Political प्रेरित होने का आरोप लगाया गया था, लेकिन अदालत इस दलील को पहले ही खारिज कर चुकी है.

ओझा ने कहा, “हमने नोटिस में साफ लिखा है कि अदालत ने उनके इस तर्क को खारिज कर दिया है और हमारी याचिका स्वीकार की है. हमारा किसी भी Political दल या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. अब नोटिस तामील हो चुका है, इसलिए उन्हें इसका जवाब देना होगा.”

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ Political मंशा से बयान दिए गए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

वहीं इससे पहले दिशा के पिता सतीश सालियान ने Saturday को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को मानहानि का नोटिस देने के लिए ‘मातोश्री’ जाने से पहले उन्हें किसी से डर नहीं है.

बता दें कि दिवंगत Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को Mumbai के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

डीएससी

Leave a Comment