बिहार: अनुज सिंह के समर्थन पर बोले प्रशांत किशोर- अनंत सिंह क्या करेंगे, यह हमारा विषय नहीं

Patna, 19 सितंबर . बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार और विधायक प्रशांत किशोर ने Saturday को कहा कि जन सुराज समर्थित उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा Sunday को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. उन्होंने मोकामा विधायक अनंत सिंह द्वारा अनुज सिंह को समर्थन दिए जाने के सवाल पर कहा कि अनंत सिंह क्या करेंगे, यह जन सुराज के लिए विषय नहीं है. पार्टी के लिए महत्वपूर्ण यह है कि संबंधित दल किसे उम्मीदवार बनाता है.

प्रशांत किशोर ने कहा, “Sunday को 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आधिकारिक तौर पर एमएलसी के जो जन सुराज से समर्थित उम्मीदवार होंगे, उनकी घोषणा की जाएगी. अब यह उनका मामला है, हम लोगों को उसमें क्या बोलना है? Political दल है, उसमें वही बता सकते हैं. उनके अंदरूनी मामले में हम लोगों की कोई दिलचस्पी नहीं है.”

उन्होंने अनुज सिंह को लेकर कहा कि अनुज सिंह जन सुराज में हैं और पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं. उन्होंने कहा, “अनंत सिंह क्या करेंगे, वह हम लोगों के लिए विषय नहीं है. हम लोगों के लिए विषय यह है कि दल किसको उम्मीदवार बनाता है.” जन सुराज ने बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी है. पार्टी की ओर से हाल में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष भी शिकायत की गई थी.

बिहार में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन द्वारा Chief Minister राहत कोष में तीन महीने के वेतन के रूप में 6.35 लाख रुपए देने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है, लेकिन भाजपा के पास मौजूद पार्टी कोष से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की जानी चाहिए. नितिन नवीन ने 18 सितंबर को तीन महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की.

प्रशांत किशोर ने Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बाढ़ प्रभावित बिहार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और मदद की बात कहने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने पहले बिहार में बाढ़ की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने की बात कही थी और अब बाढ़ पीड़ितों के लिए भी स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब बिहार में बाढ़ राहत को लेकर Political दलों और नेताओं की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणाएं की जा रही हैं.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment