दिल्ली में सरकारी स्कूलों की किताबों की छपाई में घोटाले का आरोप, सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

New Delhi, 23 अक्टूबर . दिल्ली की रेखा गुप्ता Government पर आम आदमी पार्टी ने Governmentी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त वितरित की जाने वाली किताबों की छपाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि शिक्षा विभाग की ओर से छपवाई गई किताबों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है.
उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर में एनसीईआरटी की किताबों के मानकों का उल्लेख किया गया, लेकिन वास्तविक छपाई में घटिया गुणवत्ता के कागज का इस्तेमाल किया गया. भारद्वाज ने इस मामले में करीब 40 प्रतिशत कमीशनखोरी होने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद और Chief Minister रेखा गुप्ता से जवाब मांगा.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा Government आने के बाद कथित भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं. उन्होंने दवाओं, साइकिलों, चावल और दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर का उल्लेख करते हुए अब किताबों की छपाई में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया. उनका कहना था कि Governmentी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने की योजना में भी कथित तौर पर भ्रष्टाचार किया गया है. भारद्वाज ने कक्षा आठ की एनसीईआरटी की मल्हार पुस्तक दिखाते हुए दावा किया कि बाजार में उपलब्ध किताब और दिल्ली Government की ओर से छपवाई गई किताब की गुणवत्ता में काफी अंतर है.
उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक की किताबों की छपाई के लिए जारी टेंडर की प्रतियां देखने पर कागज के आकार और गुणवत्ता से संबंधित शर्तें बाजार में उपलब्ध एनसीईआरटी की किताबों के समान दिखाई देती हैं. उन्होंने कहा कि टेंडर के अनुसार किताबों में ए-4 आकार के कागज और 80 जीएसएम की गुणवत्ता का उल्लेख था. उनके मुताबिक, निजी बुक स्टोर से खरीदी गई एनसीईआरटी की किताब इसी मानक के कागज पर छपी है, जबकि Government की ओर से छपवाई गई किताब में कथित तौर पर 60 से 65 जीएसएम का कागज इस्तेमाल किया गया है.
सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि Governmentी किताब का कागज पतला और धूसर रंग का है, जबकि बाजार में उपलब्ध किताब का कागज बेहतर गुणवत्ता वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किताब की लागत और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई हैं. उनके अनुसार, कागज की गुणवत्ता और आकार के अंतर को देखते हुए दोनों किताबों की कीमत में कम से कम 40 प्रतिशत का अंतर हो सकता है.
आप नेता ने कक्षा आठ की किताब में छपाई के आकार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि किताब में अक्षर इतने छोटे हैं कि विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी हो सकती है. उनके मुताबिक, बाजार में उपलब्ध किताब और Governmentी स्कूलों के लिए छपवाई गई किताब की तुलना करने पर दोनों के प्रिंट और कागज की गुणवत्ता में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है.
भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि Governmentी किताब के पहले पृष्ठ पर Chief Minister रेखा गुप्ता की तस्वीर छापी गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को बेहतर गुणवत्ता की किताबें उपलब्ध कराने के बजाय घटिया कागज पर छपाई क्यों कराई गई और टेंडर की शर्तों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी थी.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा सत्र का आधा समय बीतने के बावजूद Governmentी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबें वितरित नहीं की गई हैं. उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताते हुए आरोप लगाया कि Government की प्राथमिकता Governmentी स्कूलों को मजबूत करने के बजाय निजी स्कूलों को बढ़ावा देने की है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले वर्ष भी निजी स्कूलों की फीस बढ़ाई गई थी और इस वर्ष भी फीस वृद्धि हुई है. भारद्वाज के मुताबिक, Governmentी स्कूलों में विद्यार्थियों को समय पर किताबें और बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने से अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर रुख बढ़ सकता है.
आप प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद से सवाल किया कि किताबों की छपाई में कथित 40 प्रतिशत कमीशन किसने लिया और इस प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे. उन्होंने Chief Minister रेखा गुप्ता से भी मामले में जवाब देने की मांग की.
भारद्वाज ने साइकिल खरीद में कथित कमीशनखोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किताबों की छपाई में भी उसी तरह की अनियमितताएं होने का संदेह है. उन्होंने दिल्ली Government पर Governmentी योजनाओं में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती.
–
पीकेटी/एमएस


