दिल्ली में लड़कियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने जताई चिंता, कठोर कार्रवाई की मांग

New Delhi, 22 सितंबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली में हाल की कुछ आपराधिक घटनाओं को लेकर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है. उन्होंने दिल्ली Police, उपGovernor और Chief Minister रेखा गुप्ता से हिंदू युवतियों की सुरक्षा के लिए कठोर कार्रवाई और समग्र योजना बनाने की मांग की है.

विनोद बंसल ने अपने पोस्ट में लिखा, “पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में जिहादी इमरान द्वारा मुस्कान की उसी के घर में घुसकर निर्मम हत्या के मामले को अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दिल्ली में नारी द्रोही जिहादी मानसिकता ने आतंक मचाना शुरू कर दिया.”

उन्होंने दो अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि एक ओर सदर बाजार इलाके में एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 56 वर्षीय दर्जी मकसूद द्वारा कथित तौर पर दुकान में खींचकर दरिंदगी की गई, तो वहीं दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में मंदिर से लौट रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ आसिफ और उसके दो अन्य साथियों द्वारा गैंगरेप की कथित घटना हुई.

बंसल ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजधानी दिल्ली में हिंदू बेटियों के खिलाफ हो रहे हमलों को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है और ऐसे अपराधियों के मन में डर बिठाने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पीड़ितों को पूर्ण न्याय नहीं मिला. उन्होंने हिंदू समाज से भी चौकन्ना रहने की अपील की.

बता दें कि बंसल द्वारा जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया है, उनमें Police जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है. तिलक नगर मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि सदर बाजार और कालकाजी के मामलों में Police ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police का कहना है कि सभी मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है.

एससीएच/पीएम

Leave a Comment