दिल्ली में चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी, पुलिस ने 29 महिलाओं को कराया मुक्त; 15 आरोपी पकड़े

New Delhi, 27 नवंबर . स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में चल रही वेश्यावृत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली Police के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के जवानों ने राजधानी के चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान 29 महिलाओं को मुक्त कराया गया और 15 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया.
अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (आईटीपी एक्ट) के तहत चार मामले दर्ज किए गए, जबकि Police सत्यापन नियमों के उल्लंघन के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दो अतिरिक्त मामले दर्ज किए गए.
नबी करीम, पहाड़गंज और करोल बाग Police थानों की टीमों ने कुछ ठिकानों पर वेश्यावृत्ति की गतिविधियों के बारे में मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की. Police ने इन जगहों पर कार्रवाई से पहले जानकारी की पुष्टि के लिए डिकॉय कस्टमर (नकली ग्राहक) भेजे थे.
पहाड़गंज के रामनगर इलाके में ‘ए-वन स्पा एंड सैलून’ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने पर 26 नवंबर को Police टीम ने वहां छापेमारी की. जानकारी की पुष्टि के लिए एक डिकॉय कस्टमर भेजा गया था. इसके बाद Police ने छह महिलाओं को मुक्त कराया और स्पा के मालिक, सह-मालिक, मैनेजर और अन्य सहयोगियों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया.
नबी करीम Police थाने में स्पा मालिक के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई. एक अन्य कार्रवाई में Police ने पहाड़गंज के मेन बाजार, टूटी चौक स्थित ‘ऑर्गेनिक स्पा’ में वेश्यावृत्ति की गतिविधियों की सूचना मिलने पर छापेमारी की. इस दौरान तीन महिलाओं को मुक्त कराया.
Police का आरोप है कि स्पा मैनेजर की पहचान 38 वर्षीय संप्रीता झा के रूप में हुई है, स्पा ट्रीटमेंट की आड़ में ग्राहकों को अतिरिक्त सेवाएं देकर वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दे रही थी. Police टीम ने मौके से 5,000 रुपए, तीन इस्तेमाल न किए गए गर्भनिरोधक, एक रजिस्टर और एक पेन बरामद किया.
Police को यह भी पता चला कि स्पा का लाइसेंस रविता रमन झा के नाम पर जारी किया गया था.
करोल बाग में, Police ने अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने पर ‘मौर्या स्पा’ और ‘हेरिटेज स्पा’ में अलग-अलग छापेमारी की. डब्ल्यूईए इलाके में पंजाब स्वीट्स के पास दूसरी मंजिल पर स्थित ‘मौर्य स्पा’ में डिकॉय (नकली) ग्राहक ने अतिरिक्त सेवा के लिए 1,500 रुपए का अग्रिम भुगतान किया. छापेमारी के दौरान 10 महिलाओं को बचाया गया और छह लोगों को पकड़ा गया, जिनमें दो स्पा मैनेजर-शुभंकर और निधि सोनी और चार ग्राहक शामिल थे.
टीम ने डिकॉय के लिए दिए गए पैसे, ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर का एक पन्ना और गर्भनिरोधक वस्तुओं के तीन पैकेट भी जब्त किए.
टैंक रोड स्थित ‘हेरिटेज स्पा’ में एक अन्य डिकॉय ग्राहक ने गतिविधियों की पुष्टि करने के लिए 1,000 रुपए कैश और 1,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए दिए. वहां से 10 महिलाओं को बचाया गया, जबकि रिसेप्शनिस्ट सह मैनेजर सूरज (20) को गिरफ्तार कर लिया गया.
आईटीपी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई. Police ने डिकॉय के लिए दिए गए पैसे, ग्राहकों की रसीद का रजिस्टर, एमसीडी लाइसेंस की एक प्रति, और इस्तेमाल की गई और बिना इस्तेमाल की गई गर्भनिरोधक वस्तुएं जब्त कीं.
एक अलग कार्रवाई में, पटेल नगर Police ने ईस्ट पटेल नगर स्थित ‘द पैलेस स्पा’ और ‘द गैलेक्सी स्पा’ के मैनेजरों के खिलाफ दो First Information Report दर्ज कीं. इन पर अपने कर्मचारियों का अनिवार्य Police वेरिफिकेशन न कराने का आरोप है.
Police ने बताया कि आईटीपी एक्ट से जुड़े इन चारों मामलों की जांच चल रही है. Police टीमें जब्त किए गए सबूतों की जांच कर रही हैं,.आरोपियों की भूमिकाओं का सत्यापन कर रही हैं और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही हैं.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के Police उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि यह संयुक्त अभियान, जिला Police द्वारा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमित गश्त व वेरिफिकेशन ड्राइव के जरिए निवारक Policeिंग को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा था.
–
एससीएच/वीसी


