
New Delhi, 14 अक्टूबर . दिल्ली में एसआईआर से जुड़े मामले की सुनवाई अब Supreme Court 28 अक्टूबर को करेगा. इससे पहले इस मामले की सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी.
Wednesday को वकील प्रशांत भूषण ने इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की. प्रशांत भूषण ने कोर्ट में कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधारने की आखिरी तारीख भी 30 अक्टूबर है. जो लोग अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं, उनसे फॉर्म 6 के साथ एक डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरने के लिए कहा जा रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हम 28 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे.
वहीं, 13 अक्टूबर को कांग्रेस केरल यूनिट के एक social media पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया था. Supreme Court के एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी.
दरअसल, केरल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. पोस्ट में लिखा था, “डियर सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें. हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएंगे जो इसे संभाल सके.”
इस पोस्ट को लेकर वकील विनीत जिंदल ने सीजेआई को शिकायत दी थी. उन्होंने कहा था कि इस पोस्ट और Supreme Court परिसर में हुए प्रदर्शन और नारेबाजी की जांच की जानी चाहिए कि क्या यह कानून के तहत कार्रवाई योग्य है. उन्होंने Supreme Court की सुरक्षा और सुचारू कामकाज को लेकर भी चिंता जताई थी. विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा था कि इस पोस्ट की पूरी तथ्यात्मक और कानूनी संदर्भ में जांच होनी चाहिए.
–
वीकेयू/पीएम