दिल्ली: फोटो मॉर्फिंग मामले में अभिजीत, सौरभ और आशुतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सख्त कार्रवाई की मांग

New Delhi, 24 सितंबर . दिल्ली Police ने एक युवती की शिकायत पर कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से जुड़े कथित उत्पीड़न और एआई के जरिए तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में First Information Report दर्ज कर ली है. मामला New Delhi जिले के साइबर Police स्टेशन में दर्ज किया गया है. Police का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

पीड़िता का आरोप है कि सीजेपी प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने उसे धमकाया, उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की और उसकी तस्वीर का एआई तकनीक के जरिए गलत इस्तेमाल किया. शिकायत के अनुसार, उसकी तस्वीर को Prime Minister Narendra Modi के साथ जोड़कर मॉर्फ किया गया और उसे सनसनीखेज तरीके से फ्लेक्स पोस्टर पर इस्तेमाल किया गया.

दिल्ली Police ने युवती की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. First Information Report में अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रंका और रतना सिंह का नाम शामिल है.

First Information Report दर्ज होने के बाद पीड़िता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “First Information Report दर्ज हो गया है” और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. उसने कहा कि उसकी तस्वीर को एआई के जरिए एडिट कर Prime Minister Narendra Modi के साथ जोड़ा गया और उस एडिटेड फ्लेक्स को सीजेपी प्रदर्शन में इस्तेमाल किया गया.

पीड़िता ने मांग की कि एडिटेड तस्वीर बनाने वालों, उसे प्रदर्शन में लेकर चलने वालों, उसका वीडियो रिकॉर्ड कर social media पर प्रसारित करने वालों और प्रदर्शन के आयोजकों की भूमिका की भी गहन जांच की जाए. उसने पोस्ट में कुछ आयोजकों के नामों का भी उल्लेख करते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की.

पीड़िता ने कहा कि भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन के दौरान किसी महिला को इस तरह के अपमान, उत्पीड़न और मानहानि का सामना न करना पड़े. उसने दिल्ली Police से पूछा कि मामले में आगे की कार्रवाई कब होगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में कितना समय लगेगा.

–

डीएससी

Leave a Comment