दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन फोन और चांदी के गहनों के साथ चोर को किया गिरफ्तार

New Delhi, 29 सितंबर . द्वारका जिला Police की एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी के मामलों में 24 साल के एक चोर को गिरफ्तार किया है. चोर के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन, चांदी की पायल के पांच जोड़े और चांदी के दो सिक्के बरामद किए गए हैं.

दिल्ली Police ने Tuesday को बताया कि आरोपी की पहचान डाबरी के विजय एन्क्लेव में रहने वाले सचिन के तौर पर हुई है और वह चोरी और सेंधमारी के 25 मामलों में शामिल रहा है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों को प्रभावित करने और अपने सोशल सर्कल में अमीर जीवनशैली दिखाने के लिए चोरी का रास्ता अपनाया.

Police के अनुसार, द्वारका के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) कुशल पाल सिंह के निर्देश पर चोरों और सेंधमारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 26 सितंबर को एंटी-बर्गलरी सेल के हेड कॉन्स्टेबल रितेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल सचिन चोरी का सामान ठिकाने लगाने के लिए डाबरी के महावीर एन्क्लेव आने वाला है. यह जानकारी एंटी-बर्गलरी सेल के इंचार्ज के साथ साझा की गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर बसंत कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई.

Police टीम महावीर एन्क्लेव पहुंची और पार्क तक जाने वाले रास्तों के आसपास छिपकर तैनात हो गई. कुछ देर बाद एक व्यक्ति महावीर विहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया. मुखबिर ने उसकी पहचान सचिन के तौर पर की. जब Police ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी मुड़ा और पार्क के अंदर बने कमरों की तरफ भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान कॉन्स्टेबल आशीष ने उसे पकड़ लिया.

Police ने बताया कि सचिन के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. तलाशी लेने पर चांदी का नारियल के आकार का एक कवर भी मिला, जिसके अंदर चांदी की पायल के पांच जोड़े और दो चांदी के सिक्के थे. लगातार पूछताछ के दौरान, सचिन ने बताया कि उसने यह गहने करीब सात-आठ दिन पहले रात में डाबरी के 25 फुटा रोड स्थित एक घर से चुराए थे और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था. Police ने बताया कि बरामद गहने डाबरी Police स्टेशन में दर्ज ई-First Information Report में चोरी बताई गई संपत्ति से मेल खाते थे.

Police ने बताया कि सचिन 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और खुद को ‘बड़ा आदमी’ दिखाने और दोस्तों के बीच अपनी दौलत का दिखावा करने के लिए चोरी करता था.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment