दिल्ली पुलिस ने करोल बाग और पालम विलेज इलाके में चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 24 अगस्त . दिल्ली Police ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को किया है. आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं.

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में Police ने घरों में चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में दो कथित चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, अफसर और इंजमाम शेख उर्फ राजा शेख के तौर पर हुई है.

Police के मुताबिक, इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दर्ज घरों में चोरी और सेंधमारी के चार मामलों को सुलझाने में मदद मिली है.

Police ने Monday को बताया कि पालम विलेज थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो मामलों की जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास लगे करीब 700 cctv के फुटेज की जांच की गई. फुटेज में संदिग्धों का एक ही ग्रुप मोटरसाइकिल से उन जगहों पर आता और चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ दिखा.

दो संदिग्धों की पहचान मोहम्मद आरिफ और इरशाद उर्फ भानु के तौर पर हुई, जिसके बाद 5 अगस्त को मोहम्मद आरिफ को दिल्ली के मौजपुर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बताया कि उसने और उसके साथियों ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करके पालम इलाके में दो चोरियां की थीं. उसने यह भी बताया कि उसने और इरशाद ने केशव पुरम इलाके से वह मोटरसाइकिल चुराई थी.

आरिफ की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल और घर तोड़ने वाले औजार बरामद किए गए. इसके बाद, सह-आरोपी अफसर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया और कथित तौर पर उसके पास से एक और देसी पिस्तौल बरामद की गई. जांच के दौरान Police को इंजमाम शेख का भी पता चला, जो कथित तौर पर चोरों से चोरी के सोने के गहने खरीद रहा था. Police ने बताया कि उसके पास से चोरी के गहनों से पिघलाया गया 42.11 ग्राम सोना बरामद किया गया.

उधर, दिल्ली Police ने करोल बाल इलाके में दुकान से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 24 आईफोन बरामद हुए. Monday को Police ने बताया कि 20 अगस्त को करोल बाग की एक दुकान में चोरी की सूचना मिली. शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की और एप्पल आईफोन के लगभग 50 बॉक्स और 2 लाख रुपए नकद चुरा लिए. इसके बाद, करोल बाग Police ने First Information Report दर्ज करते हुए जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police को cctv में बैग लिए हुए एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. यह जानकारी तुरंत करोल बाग के एसीपी को दी गई, जिन्होंने Police टीम को cctv फुटेज के जरिए संदिग्ध का पीछा करने का निर्देश दिया. इसके बाद, एसएचओ करोल बाग की देखरेख में एक और टीम बनाई गई. लगातार कोशिशों और cctv से व्यवस्थित तरीके से पीछा करने के बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुकान में हुई इस चोरी में अपनी भूमिका के बारे में बताया. उसने यह भी कबूल किया कि मई 2026 के दौरान उसने प्रसाद नगर इलाके में दो और करोल बाग इलाके में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल, अन्य सह-आरोपियों की भूमिका का पता लगाने और बाकी चोरी का सामान बरामद करने के लिए आगे की जांच चल रही है.

डीसीएच/

Leave a Comment