
New Delhi, 22 सितंबर . दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में Tuesday सुबह Police मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्तरी दिल्ली के जॉइंट Police कमिश्नर विजय कुमार ने यह जानकारी दी.
जॉइंट Police कमिश्नर विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, “कल शाम हमें एक पीसीआर कॉल मिली कि फरीदाबाद की एक 17 साल की लड़की दोस्त के साथ यहां आई थी. वे पहले एक मंदिर गए और फिर आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोग मिले. इन लोगों ने खुद को Policeकर्मी बताया और Police अफसरों व वकीलों जैसी भाषा में बात की. उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और आरोप है कि लड़की के साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया.”
जॉइंट Police कमिश्नर ने आगे बताया, “हमें लड़की से यह शिकायत मिली है. उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है. आज सुबह Police मुठभेड़ में एक आरोपी, आसिफ को पकड़ा गया. दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका नाम हेमंत है. हेमंत और उसके भाई से पूछताछ जारी है. हमारी ओर से पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है. तीनों एक दूसरे को जानते हैं. ये लोग एक दूसरे को कैसे जानते हैं यह जांच का विषय है.”
एडवोकेट जे.आर. धनखड़ नाम के एक शख्स ने से बातचीत में दावा किया, “श्रीनिवासपुरी में मेरे दो बेटे रहते हैं. आज सुबह 7-8 बजे के बीच Police उनके पास पहुंची और बोली कि हमारे साथ चलो. एक बच्चे ने मेरे को फोन किया कि Police मुझे ले जा रही है. Police की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है. उनसे जबरदस्ती बयान लिए जा रहे हैं, यह किसी की कोई बड़ी साजिश है. इन लोगों ने दुष्कर्म किया है. मेरे बड़े बेटे का नाम एडवोकेट हेमंत सिंह है और छोटे का नाम मुकेश सिंह है.”
एडवोकेट जे.आर. धनखड़ ने कहा, “हमारे बच्चों का करियर खराब करने के लिए किसी ने साजिश रची है. मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, बतौर वकील तो मिल सकता हूं. हमारा आरोपी आसिफ से कोई ताल्लुक नहीं है.
–
एसडी/वीसी