दिल्ली : गांधीनगर में छत से गिरकर युवक की मौत, हादसा या धक्का दिए जाने की जांच में जुटी पुलिस

New Delhi, 13 सितंबर . राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा जिले के गांधीनगर इलाके में Sunday सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई. घटना नामदेव गली की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार Police को Sunday सुबह 5:20 बजे सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर नग्न अवस्था में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Police के अनुसार, सड़क पर पड़े युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना Police के अलावा क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. Police फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत छत से दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई या उसे किसी ने धक्का देकर नीचे गिराया.

मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है. वह मूल रूप से किशनगंज, बिहार का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक दीपक पिछले करीब दो वर्षों से गांधीनगर इलाके में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहा था. वह शादीशुदा था.

परिजनों को घटना की जानकारी उस समय मिली, जब Police ने सुबह फैक्ट्री खुलवाई. मृतक के जीजा के भाई निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सुबह Police की ओर से फैक्ट्री खुलवाए जाने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि दीपक छत से गिर गया है और उसकी मौत हो गई है.

घटना के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि Police अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर Police मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर आई चोटों की प्रकृति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.

एसएके/पीएम

Leave a Comment