दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई जमकर बारिश, राजधानी के कई जिलों में रेड अलर्ट

New Delhi, 24 अगस्त . दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में Monday को भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि, बारिश का असर यातायात पर पड़ा और राजधानी क्षेत्र में कुछ जगह गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई.

दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, New Delhi, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का भी अनुमान लगाया है.

राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, Haryana, Rajasthan , उत्तराखंड, Himachal Pradesh, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, Jharkhand, Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, Odisha, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, Gujarat, Maharashtra और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और बिहार उन राज्यों में शामिल हैं, जहां मौसम की स्थिति विशेष रूप से खराब है. कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इस बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है. Madhya Pradesh, Rajasthan , पंजाब और Haryana के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है.

लोगों को सावधान रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

उधर, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही. मुंडका में एक्यूआई 122 दर्ज हुआ, जबकि सिरी फोर्ट में 108, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 91, पंजाबी बाग में 128, नरेला में 94, जहांगीरपुरी में 139, आरके पुरम में 114, सोनिया विहार में 107, द्वारका-सेक्टर 8 में 174, चांदनी चौक में 121 और आनंद विहार में एक्यूआई 263 रहा.

डीसीएच/

Leave a Comment