Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राजनीति,राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा को Supreme Court से राहत नहीं, सर्किट हाउस विवाद में याचिका पर सुनवाई से इनकार

महुआ मोइत्रा को Supreme Court से राहत नहीं, सर्किट हाउस विवाद में याचिका पर सुनवाई से इनकार

New Delhi, 24 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा को Supreme Court ने झटका लगा है. कोर्ट ने Monday को पश्चिम बंगाल के नादिया का सर्किट हाउस खाली कराने के खिलाफ महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नादिया में सर्किट हाउस खाली करने के आदेश को Supreme Court में चुनौती दी थी. Monday को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. सीजेआई ने कहा, “हम इस पर विचार नहीं करने जा रहे हैं. यह मामला हाई कोर्ट भी सुन सकता है.”

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए उन्हें जिले के सर्किट हाउस में बने उनके Governmentी आवास से बेदखल कर दिया.

दरअसल, यह घटना 14 अगस्त की है. विवाद और टकराव की स्थिति प्रशासन की तरफ से देर रात नादिया सर्किट हाउस खाली करने के लिए कहे जाने के बाद हुई. महुआ मोइत्रा ने कहा था कि वह 14 अगस्त को शाम करीब 6.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचीं और उन्हें उनका नियमित कमरा दिया गया, जहां चाय और भोजन परोसा गया.

उन्होंने दावा किया कि रात 9.47 बजे अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें फोन करके परिसर खाली करने को कहा और कथित तौर पर कहा कि निर्देश ‘ऊपर से’ आए हैं. इसके बाद डिप्टी कलेक्टर का व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें 12 अगस्त का एक आदेश था, जिसमें रखरखाव और सफाई कार्य का हवाला दिया गया था. इसके खिलाफ ही उन्होंने कोर्ट का रुख किया.

महुआ मोइत्रा के वकील ने आरोप लगाया था कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि यह मामला संघवाद से जुड़े अहम सवाल उठाता है और इसमें निष्पक्ष जांच की जरूरत है. वकील ने यह भी कहा कि इसके लिए निष्पक्ष जांच की भी जरूरत है. यह सब तब हुआ, जब हाई कोर्ट पहले ही सुरक्षा का आदेश दे चुका था.

हालांकि, Monday को Supreme Court ने सुनवाई से इनकार कर दिया.

–

डीसीएच/

Share