दिल्ली: इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कई मार्गों पर डायवर्जन

New Delhi, 1 नवंबर . दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर ट्रैफिक Police ने व्यापक तैयारियां की हैं. एडिशनल कमिश्नर ऑफ Police (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन को लेकर जानकारी दी.
विजयंता गोयल आर्या ने को बताया कि रैली के चलते New Delhi रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले यात्रियों, अस्पतालों और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक Police ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक Police के social media हैंडल और प्रेस के माध्यम से साझा की गई है.
उन्होंने कहा कि रैली के कारण New Delhi से सेंट्रल दिल्ली की ओर आवाजाही थोड़ी प्रभावित रहेगी, खासकर मिंटो रोड की तरफ. हालांकि, आईटीओ की तरफ से यातायात सुचारू रहेगा. रैली में आने वाली बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो. ट्रैफिक Police ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि आम जनता की दिनचर्या बाधित न हो.
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के सभी मार्गों और सड़कों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन लगाए गए हैं. जो सड़कें रामलीला मैदान की ओर जाती हैं, उन पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. एडिशनल सीपी ने बताया कि ये सभी प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे गूगल मैप्स के साथ भी साझा की गई है, ताकि वे रियल टाइम में यात्रियों को सही जानकारी दे सकें. इससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनने में आसानी होगी.
उन्होंने दोहराया कि रैली में भाग लेने के लिए आ रही बसों के लिए विशेष रूप से पार्किंग स्पॉट चिन्हित किए गए हैं और उन्हीं स्थानों पर बसों की पार्किंग कराई जा रही है. दिल्ली ट्रैफिक Police ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
–
पीआईएम/पीएम


