दिलेर खरकिया पर फायरिंग के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने सीएम नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र, कलाकारों के लिए मांगी सुरक्षा

चंडीगढ़, 18 सितंबर . हरियाणवी गायक, Actor और मॉडल दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह वारदात उनके घर के बाहर हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए. इस गोलीबारी की घटना के बाद मनोरंजन जगत में भारी रोष है. इस गंभीर मामले को लेकर ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी को एक पत्र भेजकर राज्य में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रंगदारी वसूलने वाले आपराधिक गिरोहों के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है.

Chief Minister को लिखे गए आधिकारिक पत्र में एआईसीडब्ल्यूए ने कहा कि 17 सितंबर की रात लगभग 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने हरियाणवी कलाकार दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलियां चलाईं. यह कोई पहली घटना नहीं है. फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को लगातार दिनदहाड़े निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. इसके अलावा, हरियाणवी गायक अंकित बालियान की दिनदहाड़े 18 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थीं.

एआईसीडब्ल्यूए ने पत्र में कहा कि यह हमले संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा जानबूझकर किए जा रहे हैं. उनका मुख्य मकसद कलाकारों और उनके परिवारों में खौफ पैदा करके उनसे मोटी फिरौती वसूलना है. Bollywood से लेकर क्षेत्रीय संगीत और फिल्म इंडस्ट्री तक फैले इस डर के माहौल से कलाकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है.

पत्र में एआईसीडब्ल्यूए ने Government से दो प्रमुख मांगें कीं. उन्होंने लिखा कि दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ तुरंत और सख्त जांच बैठाई जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जा सके. वहीं, Haryana फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकारों और पेशेवरों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य Government ले, जिससे आपराधिक गिरोह डर दिखाकर वसूली न कर सकें.

पीके/डीकेपी

Leave a Comment