त्रिपुरा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 100 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को दी गई सहायता सामग्री

अगरतला, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण और सामग्री वितरित की गई.

पश्चिम त्रिपुरा जिले के मोहनपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के बिजली मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा और कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहेगा.

यह शिविर केंद्र Government की राष्ट्रीय वयोश्री योजना और दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता योजना के तहत मोहनपुर के दक्षिण तारानगर ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम में रतन लाल नाथ ने कहा कि Prime Minister मोदी की Government दिव्यांगजनों के प्रति केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण पर जोर देती है.

उन्होंने कहा कि ‘दिव्यांग’ शब्द उनकी क्षमताओं और सम्मान को दर्शाता है. ऐसे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

मंत्री ने कहा कि Governmentी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी साधारण पृष्ठभूमि से आगे बढ़कर सार्वजनिक जीवन में आए हैं और Gujarat के Chief Minister बनने के बाद से लगभग 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन पूरा कर चुके हैं.

रतन लाल नाथ ने केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए Prime Minister जन धन योजना, Prime Minister उज्ज्वला योजना और स्वच्छ India अभियान को प्रमुख पहल बताया.

उन्होंने कहा कि जन धन खातों के माध्यम से लाभार्थियों को Governmentी सहायता सीधे उनके बैंक खातों में मिल रही है, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम हुई है.

मंत्री ने कहा, “Prime Minister मोदी ने महिलाओं और परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की. वहीं स्वच्छ India अभियान के जरिए स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा दिया गया.”

उन्होंने यह भी कहा कि Government की विभिन्न योजनाओं के कारण आवास और पेयजल जैसी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ी है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आया है.

रतन लाल नाथ ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में Government लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि विकास का लाभ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment