Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

त्योहारों को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक बढ़ाई गई सुरक्षा; पुलिस आयुक्त ने दी शुभकामनाएं

त्योहारों को लेकर आगरा Police अलर्ट, बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक बढ़ाई गई सुरक्षा; Police आयुक्त ने दी शुभकामनाएं

आगरा, 8 नवंबर . धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आगरा Police पूरी तरह अलर्ट है. Police आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. शहर से लेकर छोटे कस्बों तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में Police बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही Policeकर्मियों को लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Police आयुक्त दीपक कुमार ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर आगरा के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि Chief Minister और Police महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशों के अनुपालन में त्योहारों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर Police उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने में भी सहयोग करेगी. उन्होंने नागरिकों से त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की.

आगरा Police ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी साझा की. Police ने लिखा, ‘आपकी खुशियां, हमारी जिम्मेदारी.’ दीपावली पर्व के दृष्टिगत Police आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट के सभी थानों पर तैनात Police बल अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त कर रहा है. इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. Police का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

इसी क्रम में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मलपुरा क्षेत्र में भी Police ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया. Police टीम ने कस्बा मलपुरा, धनौली, इटौरा और ककुआ सहित आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. पैदल मार्च में एसीपी सैंया जसवीर सिरोही, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, निरीक्षक इजहार अहमद और थाने का Police बल शामिल रहा.

इसके साथ ही त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही Police गश्त भी बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. Police पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रही है. आगरा Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल Police को दें.

–

एसएके/एएस

Share