Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,दुर्घटना,राष्ट्रीय

तेलंगाना: हैदराबाद के एक कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से एक छात्रा की मौत

तेलंगाना: हैदराबाद के एक कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से एक छात्रा की मौत

हैदराबाद, 18 अक्टूबर . हैदराबाद के बाहरी इलाके नादेरगुल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला ढांचा) गिर गया, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई और कम से कम 16 अन्य लोग घायल हो गए.

यह हादसा Saturday रात तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के आदिबतला में नादेरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ. कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला ढांचा) गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. बी. टेक. प्रथम वर्ष की छात्रा नारायणदास सोना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वह वनापर्थी जिले की रहने वाली थीं.

Police मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच से पता चला है कि तेज हवाओं के कारण लाइटिंग सिस्टम गिर गया. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें यशोदा अस्पताल भेज दिया गया. Police के अनुसार, 16 घायलों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह डांडिया कार्यक्रम ‘संगम-2026’ का हिस्सा था, जो दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव है. इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्र अपनी तकनीकी कुशलता, नए विचारों और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

Chief Minister रेवंत रेड्डी ने एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई. Chief Minister ने छात्रा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और निर्देश दिया कि घायल छात्रों को हर संभव बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जाए. उन्होंने आदेश दिया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने कहा कि इस हादसे से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. उन्होंने मृत छात्रा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. रामा राव ने हादसे में घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

–

एसडी/एएस

Share