
हैदराबाद, 24 अगस्त . तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने Monday को राज्य Government से लंबित फीस रिम्बर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) राशि जारी करने की मांग को लेकर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस Government द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपए की लंबित फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी नहीं किए जाने से 40 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है.
भाजपा नेता ने दावा किया कि तेलंगाना के युवा अब कांग्रेस Government के खिलाफ संघर्ष के लिए आगे आ चुके हैं.
रामचंद्र राव ने कहा, “यह Government छात्रों और युवाओं से किए गए लगभग हर बड़े वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है. कांग्रेस Government की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण तेलंगाना की शिक्षा व्यवस्था गहरे संकट में पहुंच गई है. लाखों छात्रों की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य अनिश्चित हो गया है. कांग्रेस Government को यह याद रखना चाहिए कि जिन छात्रों और युवाओं को आपने धोखा दिया है, वही कल आपकी Government को सत्ता से बाहर कर देंगे.”
उन्होंने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी चुनौती देते हुए कहा कि वे तेलंगाना आएं और लंबित फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी करवाएं.
उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी में सच में हिम्मत है और अगर उन्हें छात्रों के भविष्य की उतनी ही चिंता है, जितनी वे हाल के दिनों में जताते रहे हैं तो उन्हें तेलंगाना आकर अपनी कांग्रेस Government से लंबित फीस रिम्बर्समेंट राशि जारी करवानी चाहिए.”
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस Government द्वारा बकाया राशि जारी नहीं किए जाने के कारण 40 लाख छात्र प्रभावित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा, “शैक्षणिक संस्थानों ने फीस रिम्बर्समेंट की राशि लंबित होने के कारण छात्रों के प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) रोक रखे हैं. इसके चलते छात्र न तो उच्च शिक्षा हासिल कर पा रहे हैं और न ही रोजगार के अवसर प्राप्त कर पा रहे हैं. करीब 15,000 करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जिससे छात्रों की शिक्षा, करियर और भविष्य दांव पर लगा हुआ है.”
रामचंद्र राव ने कहा कि भाजपा तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक Government लंबित राशि जारी कर हर छात्र को न्याय नहीं दिलाती.
इस बीच, परिवहन और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोनम प्रभाकर ने आरोप लगाया कि रामचंद्र राव केवल अपनी Political प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए फीस रिम्बर्समेंट को लेकर नाटक कर रहे हैं.
मंत्री ने कहा, “अगर आपमें हिम्मत है तो दिल्ली से फंड लेकर आइए. अगर आपकी मंशा साफ है तो मैं आपको चुनौती देता हूं कि केंद्र Government की ओर से तेलंगाना को मिलने वाली राशि दिल्ली से लेकर आएं.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government, पिछली India राष्ट्र समिति (बीआरएस) Government द्वारा लंबित छोड़ी गई पुरानी देनदारियों का भुगतान कर रही है.
पोनम प्रभाकर ने बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र से Government एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को बैंकों के माध्यम से अग्रिम फीस रिम्बर्समेंट उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि कल्याण छात्रावासों के लिए भी ग्रीन चैनल के जरिए धनराशि जारी की जा रही है.
मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा शासित किसी राज्य में फीस रिम्बर्समेंट जैसी योजना लागू की जा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी