
New Delhi, 3 अक्टूबर . तुर्किये से डिपोर्ट कर India लाए गए कथित अंतरराष्ट्रीय नार्को-ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जुड़े नवप्रीत सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 दिन की Police कस्टडी में भेज दिया है. दिल्ली Police ने अदालत से नवप्रीत की 10 दिन की हिरासत मांगी थी.
दिल्ली Police ने अदालत को बताया कि जांच के सिलसिले में नवप्रीत सिंह को पंजाब, Madhya Pradesh, उत्तर प्रदेश और Maharashtra ले जाना है. Police के मुताबिक, इस मामले में पहले से गिरफ्तार रमनदीप, गुरप्रीत और गुरजोत के साथ नवप्रीत से पूछताछ भी की जानी है.
जांच एजेंसियों के अनुसार, नवप्रीत सिंह कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का प्रमुख हैंडलर बताया गया है. आरोप है कि वह फर्जी पहचान के सहारे विदेश में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसने ‘नवाब विर्क’ नाम की कथित फर्जी पहचान के जरिए तुर्किये की नागरिकता भी हासिल की थी.
नवप्रीत सिंह पर अफगानिस्तान से India तक हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, India में उसके खिलाफ ड्रग तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों को लेकर जांच चल रही थी.
दिल्ली हाई कोर्ट के रिकॉर्ड में भी नवप्रीत सिंह को कथित ड्रग सिंडिकेट का मुख्य किंगपिन बताया गया था और उसके तुर्किये में होने का उल्लेख किया गया था.
नवप्रीत सिंह का नाम दिल्ली में 2021 में सामने आए एक बड़े ड्रग सिंडिकेट मामले में भी सामने आया था. अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों के कब्जे से करीब 355.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने की बात दर्ज है. जांच में नवप्रीत सिंह को इस नेटवर्क का मुख्य आरोपी और हैंडलर बताया गया था.
बाद की जांच में पंजाब Police ने भी तुर्किये स्थित कथित ड्रग नेटवर्क को नवप्रीत सिंह उर्फ ‘नव’ से जोड़ा था. अब तुर्किये से डिपोर्ट कर India लाए जाने के बाद दिल्ली Police उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
–
डीएससी