Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर स्पेन जाएंगे एमओएस पबित्रा मार्गेरिटा

तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर स्पेन जाएंगे एमओएस पबित्रा मार्गेरिटा

New Delhi, 1 नवंबर . विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 3 नवंबर को स्पेन जाएंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

इसमें बताया गया कि अपनी यात्रा के दौरान, राज्य मंत्री स्पेन द्वारा आयोजित ‘इबेरो-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस’ के 30वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. India इस सम्मेलन में ‘एसोसिएट ऑब्जर्वर’ (सहयोगी पर्यवेक्षक) के रूप में शामिल हो रहा है.

वर्तमान में इस सम्मेलन में 22 सदस्य देश (लैटिन अमेरिका से 19 और यूरोप से 3—स्पेन, पुर्तगाल और अंडोरा), 12 एसोसिएट ऑब्जर्वर और 20 कंसल्टेटिव ऑब्जर्वर (परामर्शदाता पर्यवेक्षक) शामिल हैं.

राज्य मंत्री की यह यात्रा ‘भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संयुक्त वर्ष’ के तहत चल रहे आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगी. शिखर सम्मेलन के दौरान, वे अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और मैड्रिड में प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे.

India और स्पेन के बीच राजनयिक रिश्ते दशकों पुराने हैं. 1956 में ये स्थापित हुए थे. 2026 में 70 साल पूरे हुए हैं. इसी उपलक्ष्य में ही 2026 को India और स्पेन ने संयुक्त रूप से ‘संस्कृति, पर्यटन और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का वर्ष’ घोषित किया था.

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए स्पेनिश President पेड्रो सांचेज New Delhi पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात भी की थी. द्विपक्षीय बैठक में इंडिया-स्पेन दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर खासकर डिफेंस, सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों को लेकर चर्चा हुई थी.

व्यापारिक संबंधों की बात करें तो, स्पेन यूरोप में India का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. वर्ष 2023 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 9.9 बिलियन डॉलर का रहा था. India में 250 से अधिक स्पेनिश कंपनियां सक्रिय हैं. दोनों देश रक्षा आधुनिकीकरण, एयरोस्पेस, नौसैनिक तकनीक और आतंकवाद-रोधी सहयोग पर मिलकर काम कर रहे हैं.

वहीं, इस देश में प्रवासी भारतीयों की संख्या लगभग 75,000 है. राजनयिक पहुंच को बढ़ाने के लिए अगस्त 2024 में बार्सिलोना में India का नया महावाणिज्य दूतावास खोला गया था. विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्पेन के वलाडोलिड विश्वविद्याल में हिंदी और भारतीय अध्ययन पीठ स्थापित है, और स्पेन के कई शहरों में हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है.

–

केआर/

Share