
New Delhi, 1 सितंबर . BJP MP सांसद तरुण चुघ ने सज्जन कुमार, जीडीपी ग्रोथ और एससी/एसटी के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की आलोचना की. साथ ही अरविंद केजरीवाल व राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.
अमृतसर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने BJP MP तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर BJP MP तरुण चुघ ने से बातचीत में कहा, “वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने 1984 में सिखों की हत्या के लिए जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा किया और 2013 में उनके साथ Government बनाई, आज हमसे सवाल कर रहे हैं.
एक तस्वीर दिखाते हुए सांसद ने कहा, “केजरीवाल! इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि 1984 में सिखों का कत्लेआम किसने किया और इसके पीछे किसका हाथ था. क्या आपने दिल्ली में 2024 का Lok Sabha चुनाव इन्हीं नेताओं के साथ मिलकर नहीं लड़ा था? क्या आपने कांग्रेस पार्टी के साथ Government नहीं बनाई थी? वही कांग्रेस जिसने सिखों के गले में टायर डालकर उन्हें जलाया, 52 शहरों को श्मशान बना दिया और 1984 के सिख-विरोधी दंगे किए. वे जख्म देते रहे, हम मरहम लगाते रहे. वे लोगों को जिंदा जला रहे थे, हम उन्हें बचा रहे थे. आपने उन लोगों का साथ दिया, जिन्होंने लोगों को जलाया और मारा. 1984 में सिखों के कत्लेआम के बाद आप Chief Minister बने तो आपने वे फाइलें क्यों नहीं खोलीं?”
तरुण चुघ ने कहा, “जब 2014 में Narendra Modi Prime Minister बने तो सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाई. इसके बाद सिख के खिलाफ दंगा करने वालों को सजा मिलनी शुरू हुई.
India की 7.8 फीसदी जीडी ग्रोथ पर तरुण चुघ ने कहा, “निश्चित रूप से India बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. India की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. 7.8 फीसदी की ग्रोथ रेट India की बढ़ती रफ्तार को दिखाती है. हमने पिछले साल की 6.9 फीसदी की ग्रोथ रेट को पीछे छोड़ दिया है और एक बड़ी छलांग लगाई है. मैं Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करता हूं, जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से India की तरक्की और बढ़ता प्रभाव दुनियाभर में साफ तौर पर देखा और महसूस किया जा रहा है.”
BJP MP ने कहा, “अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग द्वारा जो कार्रवाई की गई है, उससे राहुल गांधी और कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह स्पष्ट हो गया है. तरन तारन चुनाव में पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बारे में जिस तरह अपमानजनक, जातिगत और रंगभेद वाली टिप्पणी की गई, वह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस में जातिगत विरोध कितना बड़ा है. कांग्रेस के पूर्व Chief Minister चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के अंदर एससी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं.”
–
ओपी/वीसी