
New Delhi, 3 सितंबर . जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की घटना को लेकर social media पर फैल रही अफवाहों पर दिल्ली Police ने फैक्ट चेक किया है. डीसीपी New Delhi के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए पोस्ट किया गया है.
डीसीपी New Delhi ने पोस्ट में बताया, “23 जून को जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान गाजियाबाद के रहने वाले संजय कुमार (38) के सिर पर चोट लग गई. यह चोट हाथापाई के समय कथित आरोपियों में से एक द्वारा पहने गए कड़े से लगी थी.”
Police ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ था. मेडिकल जांच के हवाले से डीसीपी ने बताया, “आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच की और बताया कि चोटें मामूली थीं. ये चोटें कड़े से लगी थीं, न कि किसी हथियार से. खोपड़ी में दरार की गलत जानकारी तथ्यों या एमएलसी से मेल नहीं खाती और पूरी तरह से बेबुनियाद है.”
दिल्ली Police ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा की. डीसीपी के अनुसार, घायल संजय कुमार के बयान के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Police ने बताया, “उन्हें घटनास्थल से हिरासत में लिया गया और जांच के दौरान, सूरज कुमार (24) और स्वतंत्र भारद्वाज (21) को कानून के अनुसार नोटिस जारी किए गए और उनसे पूछताछ की गई. उचित कानूनी कार्रवाई की गई है और जल्द ही सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.”
social media पर इस मामले में अनुचित प्रभाव और Police पर दबाव के लग रहे आरोपों को भी डीसीपी New Delhi ने सिरे से खारिज कर दिया है. पोस्ट में कहा गया है, “इस मामले में किसी भी तरह के अनुचित प्रभाव या दखल का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और बेबुनियाद है. इस मामले में कानून और प्रक्रियाओं के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की गई है.”
–
एससीएच/डीकेपी