डीसीपीडब्ल्यू भर्ती 2026: असिस्टेंट समेत 61 पदों पर 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

New Delhi, 14 सितंबर . नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, Police वायरलेस समन्वय निदेशालय (डीसीपीडब्ल्यू) ने प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर असिस्टेंट सहित विभिन्न 61 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं.

डीसीपीडब्ल्यू की ओर से जारी 61 रिक्तियों में असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर (सीवाई) के 9, असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर के 48 और असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं.

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में इस सर्कुलर के प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिन यानी 10 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी सभी पदों के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीपीडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां से संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘संयुक्त निदेशक (प्रशासन), डीसीपीडब्ल्यू (एमएचए), ब्लॉक नंबर 9, सीडीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, New Delhi-110003’ पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें.

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीसीपीडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

डीके/पीएम

Leave a Comment