Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘टीपू सुल्तान क्या देशद्रोही था, गलत तरीके से पेश किया गया इतिहास’, ‘टीपू वाली आजादी’ के नारों पर बोले कांग्रेस नेता

‘टीपू सुल्तान क्या देशद्रोही था, गलत तरीके से पेश किया गया इतिहास’, ‘टीपू वाली आजादी’ के नारों पर बोले कांग्रेस नेता

नागपुर, 17 अक्टूबर . Maharashtra कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने मालेगांव में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे ‘हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी’ जैसे नारों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कोई किसी का फोटो लगाता है तो वह राष्ट्रद्रोही नहीं होना चाहिए. साथ ही, कांग्रेस नेता ने कहा कि टीपू सुल्तान के बारे में इतिहास गलत तरीके से पेश किया गया.

कांग्रेस नेता ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “टीपू सुल्तान क्या देशद्रोही था? उसका इतिहास गलत तरीके से पेश किया गया. आजादी-आजादी क्या होनी चाहिए? यह सबको अपने-अपने हिसाब से चाहिए, लेकिन इस समय देश में जिस तरह का माहौल है, उसे माहौल को देखकर अगर आजादी की कोई मांग करता है तो सवाल यह आता है कि क्या आज हम लोग लोकतंत्र में हैं? क्या हम संविधान को मानते हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “टीपू सुल्तान के बारे में क्या बोला गया है, वह मुझे पता नहीं, लेकिन अगर कोई आंदोलन करता है, कोई किसी का फोटो लगता है तो राष्ट्रद्रोही नहीं होना चाहिए. कोई Naxalite नहीं होना चाहिए. अब इतिहास पढ़ेंगे तो सबको पता चल जाता है.”

Prime Minister Narendra Modi को परिसीमन के नए प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र पर वडेट्टीवार ने कहा, “मोदी Government का मनमाना कार्यभार चल रहा है, तो विरोधी भी कम नहीं है. भाजपा को पूर्ण बहुमत भी नहीं मिला था. दूसरी पार्टियों के समर्थन से Government बनी. विपक्ष भी उतना ही मजबूत है. इसलिए विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों मिलकर अगर ऐसा कोई निर्णय लेते हैं तो बात करके आगे बढ़ना चाहिए.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “सवाल यह आता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर एसआईआर की खामियों पर भी चर्चा की मांग की थी. Government डरती क्यों है, क्योंकि Government ने गलत किया है.”

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले ही अभिजीत दिपके और अन्य सीजेपी पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, “आंदोलनकर्ताओं को दबाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है. आंदोलन से Government क्यों डरती है? क्या यह डर है कि देश का युवा एक साथ में रास्ते पर आएगा और Government की कुर्सी को धक्का देगा?”

उन्होंने कहा कि जितना Government इस तरह से दबाएगी तो यह आंदोलन बढ़ता जाएगा. जिस तरह लोगों को गिरफ्तार करेंगे और पीटेंगे तो लोगों का आक्रोश भी इस Government को देखना पड़ेगा. Police की लाठियों से बच्चे डरेंगे नहीं और Government को यह समझ लेना चाहिए.

–

डीसीएच/

Share